बारिश से टूटी घर की छत या गाड़ी का इंजन हुआ खराब तो कौन सा बीमा देगा कवर?

अक्सर लोग अपने इंश्योरेंस पॉलिसी की ओर उम्मीद के साथ देखते हैं कि उन्हें घर या गाड़ी के नुकसान का पूरा मुआवजा मिल जाएगा। लेकिन हकीकत यह है कि हर तरह का नुकसान इंश्योरेंस प्लान में कवर नहीं किया जाता है।

मानसून का मौसम भीषण गर्मी से राहत जरूर लाता है, लेकिन अपने साथ झमाझम बारिश और जलभराव जैसी कई मुश्किलें भी लेकर आता है। इस मौसम में सबसे ज्यादा नुकसान लोगों के घरों और गाड़ियों को पहुंचता है। भारी बारिश के दौरान सड़कों पर पानी भरना (वाटरलॉगिंग), बाढ़ की स्थिति, घर की छत से पानी टपकना और बिजली गिरने या शॉर्ट-सर्किट से होने वाले इलेक्ट्रिकल डैमेज जैसी समस्याएं बेहद आम हो जाती हैं। ऐसे मुश्किल समय में अक्सर लोग राहत पाने के लिए अपनी इंश्योरेंस पॉलिसी की तरफ उम्मीद से देखते हैं कि उन्हें हुए नुकसान का पूरा मुआवजा मिल जाएगा।

Monsoon Damage

बारिश से टूटी छत या गाड़ी का इंजन हुआ खराब तो कौन सा बीमा देगा कवर?

लेकिन कड़वी हकीकत यह है कि हर तरह का नुकसान आपकी बेसिक इंश्योरेंस प्लान में कवर नहीं होता है। भविष्य की किसी भी बड़ी परेशानी से बचने के लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि मानसून में आपके घर या कार का बीमा असल में किन-किन चीजों को कवर करता है और किन परिस्थितियों में आपका क्लेम रिजेक्ट हो सकता है।

End of Feed