सेंसेक्स की टॉप-10 कं​पनियों में कहां हुई कमाई और कहां लगा निवेशकों को झटका? पढ़ें पूरा ब्योरा

पिछले हफ्ते शेयर बाजार में तेजी रही। इसका फायदा सेंसेक्स की टॉप-10 कं​पनियों में से छह के मार्केट कैप पर हुआ।

पिछले हफ्ते शेयर बाजार में तेजी रही। इसके चलते बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 297.57 अंक और एनएसई निफ्टी 42.90 अंक की बढ़त के साथ बंद हुए। इसका असर सेंसेक्स की टॉप-10 कंपनियों के मार्केट कैप पर हुआ। देश की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से छह के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में सामूहिक रूप से₹88,678.10 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। इस दौरान आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ हुआ। सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), बजाज फाइनेंस और लार्सन एंड टुब्रो के बाजार पूंजीकरण में वृद्धि दर्ज की गई।

Sensex

सेंसेक्स

  • आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 29,588.75 करोड़ रुपये बढ़कर 9,95,610.74 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
  • एचडीएफसी बैंक की बाजार हैसियत 24,718.30 करोड़ रुपये बढ़कर₹12,25,981.44 करोड़ रुपये हो गई।
  • रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 12,043.96 करोड़ रुपये बढ़कर 17,83,926.92 करोड़ रुपये हो गई।
  • बजाज फाइनेंस का₹11,580.28 करोड़ रुपये बढ़कर 6,10,081.53 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
  • एसबीआई का बाजार मूल्यांकन₹9,322.93 करोड़ रुपये बढ़कर 9,64,738 करोड़ रुपये हो गई।
  • लार्सन एंड टुब्रो का 1,423.88 करोड़ रुपये बढ़कर 5,80,550.83 करोड़ रुपये रहा।

End of Feed