Tea Cultivation And Production: चाय पानी के बाद दुनिया का सबसे अधिका पिया जाने वाला पेय पदार्थ है। उत्पादन की बात करें तो भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा चाय उत्पादक देश है। भारत के उत्तर पूर्वी भाग में सबसे अधिक चाय का उत्पादन होता है। वर्ष 2021-22 में इसी इलाके में देश का करीब 83 प्रतिशत चाय का उत्पादन हुआ। भारत दुनिया के सर्वाधिक चाय खपत करने वाले देशों में से एक है। यहां देश में चाय उत्पादन का 80 प्रतिशत देश के भीतर उपभोग किया जाता है। चाय भारत के नकदी फसलों में से एक है। इसकी खेती से पहाड़ी इलाकों और आर्थिक पिछड़े इलाकों में रोजगार मिलता है।
भारत में चाय की खेती (तस्वीर-Canva)
भारत में कहां-कहां होती है चाय की खेती
देश में सबसे अधिक चाय का उत्पादन असम में होता है। यहा घाटी और कछार इलाके में चाय के बगान हैं। दूसरे नंबर पर पश्चिम बंगाल है। यहां डुआर्स, तराई और दार्जिलिंग में अत्यधिक चाय की खेती होती है। दक्षिण राज्यों की बात करें तो तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में चाय की खेती होती है। दक्षिण के राज्यों में देश का 17 प्रतिशत चाय का उत्पादन होता है। भारत की असम, दार्जिलिंग और नीलगिरि चाय को दुनिया में बेहतरीन चाय में से एक माना जाता है।
भारत में कितना होता है चाय का उत्पादन
इंडियन ट्रेड पोर्टल के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए भारत में 1,283 मिलियन किलोग्राम चाय का उत्पादन हुआ था। मई 2022 में भारत का चाय उत्पादन 127.11 मिलियन किलोग्राम हुआ था और अप्रैल 2022 में यह 91.77 मिलियन किलोग्राम था। जनवरी-सितंबर 2022 तक, भारत का चाय उत्पादन 984.67 मिलियन किलोग्राम था।
चाय के लिए खेती के लिए जलवायु और मिट्टी
चाय एक उष्णकटिबंधीय और उपोष्णकटिबंधीय पौधा है। चाय की खेती गर्म और आर्द्र जलवायु में अच्ची होती है। चाय के पैदावार के लिए आदर्श तापमान 20 से 30 डिग्री सेंटीग्रेट होता है। इससे कम या ज्यादा हानिकारक होता है। साल भर 150 से 300 सेमी वर्षा की जरुरत होती है। इसके लिए छिद्रयुक्त अम्लीय मिट्टी की उपयुक्ति होती है। चाय की खेती अक्सर पहाड़ी इलाके में की जाती है।
भारत इन देशों को करता है चाय निर्यात
भारत की चाय की डिमांड दुनिया के देशों बहुत अधिक है। 25 से अधिक देशों में चाय का निर्यात किया जाता है। अमेरिका, ब्रिटेन, चीन, जर्मनी, रूस, ईरान, संयुक्त अरब अमीरात भारतीय चाय के सबसे बड़े आयतक देशों में से एक है। भारत दुनिया के टॉप 5 चाय निर्यातकों में से एक है। भारत 25 से अधिक देशों में अपनी चाय का निर्यात करता है। भारत 2021 में करीब 9 मिलियन यूएस डॉलर की चाय का निर्यात किया था। भारत से निर्यात होने वाली अधिकांश चाय काली चाय है जो कुल निर्यात का करीब 96% है।
