सोमवार से कैसा रहेगा स्टॉक मार्केट का मूड? तेजी जारी रहेगी या फिर आएगी गिरावट, जानें

अगले सप्ताह से कंपनियों के रिजल्ट का सीजन शुरू हो रहा है। आईटी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी टीसीएस नौ अक्टूबर को अपने नतीजे घोषित करेगी। इसके बाद कई कंपनियों के रिजल्ट आएंगे। निवेशकों की नजर रिजल्ट पर रहेगी।

अगर आप शेयर बाजार निवेशक हैं तो आपके मन में यह सवाल जरूर तैर रहा होगा कि सोमवार से शेयर बाजार की चाल कैसी रहेगी? गौरतलब है कि पिछले सप्ताह बीएसई सेंसेक्स 780.71 अंक चढ़ा और निफ्टी में 239.55 अंक की तेजी आई। मार्केट एक्सपर्ट का कहना है कि अगले सप्ताह शेयर बाजार में कारोबारी धारणा व्यापक आर्थिक आंकड़ों, वैश्विक रुझानों और आईटी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी टीसीएस के तिमाही नतीजों से तय होगी। कारोबारी विदेशी निवेशकों की गतिविधियों पर भी नजर रखेंगे, जो सितंबर में भारतीय इक्विटी के शुद्ध विक्रेता रहे।

स्टॉक मार्केट

स्टॉक मार्केट

कंपनियों के रिजल्ट पर रहेगी निवेशकों की नजर

रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) अजीत मिश्रा ने कहा कि अगला सप्ताह महत्वपूर्ण होगा, क्योंकि वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही के आय सत्र की शुरुआत हो रही है, और आईटी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी टीसीएस नौ अक्टूबर को अपने नतीजे घोषित करेगी। व्यापक आर्थिक मोर्चे पर, एचएसबीसी सेवाओं और समग्र पीएमआई के साथ ही बैंकिंग क्षेत्र के ऋण और जमा वृद्धि के आंकड़ों पर कड़ी नजर रहेगी। इस बीच, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की चाल पर भी निवेशकों की नज़र रहेगी। ऑनलाइन कारोबार फर्म एनरिच मनी के सीईओ पोनमुडी आर ने कहा कि व्यापक संकेतों के स्थिर होने के साथ ही बाजार का ध्यान दूसरी तिमाही की आय और प्रबंधन की टिप्पणियों पर जाएगा।

End of Feed