Car Loan (Istock)
Car Loan: त्योहारी सीजन शुरू हो गया है। अभी लेकर दिवाली तक घर और गाड़ी की जमकर खरीदारी होती है। ऐसे में अगर आप भी नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं तो कार लोन जरूर लेंगे। अगर आप कार लोन लेने की तैयारी में है तो Canara Bank की ओर रुख कर सकते हैं। इस सरकारी बैंक से आप आसानी से कार लोन प्राप्त कर सकते हैं। आज हम आपको बता रहे हैं कि अगर आप केनरा बैंक से 10 लाख रुपये का कार लोन लेना चाहते हैं तो 5 साल की अवधि के लिए कितनी मंथली ईएमआई बनेगी।
8.70% की शुरुआती ब्याज पर मिल रहा कार लोन
केनरा बैंक अपने कस्टमर को 8.70% की शुरुआती ब्याज दर पर कार लोन मुहैया करा रहा है। हालांकि, कार लोन की ब्याज दर आपके सिबिल स्कोर पर निर्भर करती है। इसलिए सस्ते लोन के लिए बेहतर सिबिल स्कोर होना जरूरी है। आइए जानते हैं कि 5 साल के लिए 10 लाख के कार लोन लेने पर कितनी बनेगी ईएमआई।
यहां समझें कैलकुलेशन
- कुल लोन की रकम: 10,00,000 रुपये
- ब्याज दर: 8.70% सालाना
- लोन की अवधि: 5 साल
- कुल ब्याज की रकम: 2,36,784
- कुल रकम का भुगतान: 12,36,784 रुपये
- मंथली ईएमआई: 20,613
लोन के फीचर्स
- ब्याज दर: 8.70% प्रति वर्ष से शुरू।
- प्रोसेसिंग और डॉक्यूमेंटेशन चार्ज में 100% छूट।
- नई गाड़ियों के लिए 90% तक फाइनेंसिंग।
- लोन पहले चुकाने पर कोई प्री-पेमेंट पेनल्टी नहीं।
- ₹3 लाख सालाना वेतन वाले व्यक्ति ले सकते हैं कार लोन। गैर-सैलरीड व्यक्ति के लिए ITR/ITAO के अनुसार सालाना आय ₹3.00 लाख होनी चाहिए।
कार लोन लेने से पहले ब्याज दर की तुलना करें
अगर आप अपनी कार लोन की ईएमआई कम रखना चाहते हैं तो किसी भी बैंक से कार लोन लेने से पहले रिसर्च जरूर करें। जहां से आपको कम ब्याज पर लोन मिले, वहीं से लोन लें। इस तरह आप ईएमआई को कम कर सकते हैं। इसके साथ लोन लेने से पहले टर्म एंड कंडिशन जरूर चेक करें।
