Gold-Silver Price Today: आज क्या है सोने-चांदी का भाव, जानें कीमतों में बदलाव पर एक्सपर्ट्स की राय

Gold-Silver Price Today 24 May 2025: सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच शुक्रवार को सोने की कीमतों में बढ़ोतरी हुई। जबकि चांदी में गिरावट हुई। उधर वायदा कारोबार में दोनों की कीमतों में तेजी देखी गई। तो यहां जानिए आज भाव रहने वाला है।

Gold-Silver Price Today 24 May 2025: अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक शुक्रवार को वैश्विक बाजारों से मिले मजबूत संकेतों के चलते दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 100 रुपये बढ़कर 98,750 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। 99.5% शुद्धता वाला सोना भी 100 रुपये की तेजी के साथ 98,300 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) पर पहुंच गया। संघ ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूती और अमेरिकी राजकोषीय नीतियों को लेकर बनी चिंताओं ने सोने की मांग को सहारा दिया है। इसके विपरीत, चांदी की कीमत 2,000 रुपये गिरकर 99,200 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गई। गुरुवार को यह 1,01,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। चूंकि आज शनिवार को बाजार बंद है। इसलिए आज भी यही भाव रहेगा।

Sone ka aaj ka bhav, Gold price today, silver price today, Gold price today Delhi, 24ct gold price today, Saturday gold price, Saturday silver price

आज क्या है सोना-चांदी का भाव

वैश्विक बाजार का रुख और एक्सपर्ट की राय

हाजिर सोना अंतरराष्ट्रीय बाजार में 1.08% या 35.46 डॉलर बढ़कर 3,330.23 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.46% की तेजी के साथ 33.20 डॉलर प्रति औंस रही। कोटक सिक्योरिटीज में एवीपी (जिंस शोध) कायनात चैनवाला ने कहा कि अप्रैल मध्य के बाद सोने ने सबसे बड़ी साप्ताहिक बढ़त दर्ज की है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी के मुताबिक, बाजार की नजर अमेरिका में नए घरों की बिक्री जैसे महत्वपूर्ण आर्थिक आंकड़ों पर है, जो सोने की कीमतों को प्रभावित कर सकते हैं।

End of Feed