LPG, PNG और CNG में क्या है अंतर? भारत में कहां से आती हैं और कौन सी गैस है सबसे सस्ती

रसोई में इस्तेमाल होने वाली गैस से लेकर गाड़ियों में भरी जाने वाली गैस तक, हर गैस की अपनी खासियत और उपयोग है। ऐसे में आइए जानते हैं एलपीजी, सीएनजी और PNG में क्या अंतर है?

आज के समय में जब हम रसोई या गाड़ी की बात करते हैं, तो गैस का नाम सबसे पहले आता है। लेकिन क्या आपने कभी गौर किया है कि जो गैस आपके किचन के सिलेंडर में है, जो पाइप से आ रही है और जो आपकी कार की टंकी में भरी जाती है इन तीनों में क्या अंतर है? अक्सर लोग LPG, PNG और CNG को एक ही समझ लेते हैं, जबकि इनकी बनावट, इस्तेमाल और सप्लाई का तरीका बिल्कुल अलग है। ऐसे में आइए बताते हैं एलपीजी, पीएनजी और सीएनजी में क्या है अंतर? और ये तीनों गैस कहां से आती है?

LPG, PNG, CNG

एलपीजी क्या है?

सबसे पहले बात करते हैं LPG (Liquefied Petroleum Gas) की। यह वही गैस है जो हमारे घरों के 'लाल सिलेंडर' में होती है। इसे 'तरल पेट्रोलियम गैस' भी कहते हैं क्योंकि इसे बहुत अधिक दबाव (Pressure) पर तरल बनाकर सिलेंडर में भरा जाता है। यह मुख्य रूप से प्रोपेन और ब्यूटेन गैसों का मिश्रण होती है। एलपीजी हवा से भारी होती है, इसलिए रिसाव होने पर यह जमीन की सतह पर बैठ जाती है।

End of Feed