Bitcoin Reserve: स्ट्रैटेजिक बिटकॉइन रिजर्व क्या है? जिस पर ट्रंप लगा रहे बड़ा दांव! इसमें कौन-सी क्रिप्टोकरेंसी हैं शामिल

Why Trump Focus on Bitcoin Reserve: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ‘Strategic Bitcoin Reserve’ बनाने का ऐलान किया है। यह डिजिटल फंड अमेरिकी सरकार द्वारा जब्त की गई क्रिप्टोकरेंसी का भंडार होगा। ट्रंप प्रशासन का दावा है कि यह कदम क्रिप्टो इंडस्ट्री को समर्थन देगा और अमेरिका की डिजिटल अर्थव्यवस्था को मजबूती देगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • बिटकॉइन और चार अन्य क्रिप्टोकरेंसी को इस रिजर्व में शामिल किया गया है।
  • अमेरिकी सरकार का यह ‘डिजिटल फोर्ट नॉक्स’ क्रिप्टो को ज्यादा समय तक सुरक्षित रखेगा।
  • इस फैसले से क्रिप्टो मार्केट में तेज़ी देखी गई और कई डिजिटल एसेट्स की कीमत बढ़ गई।

Strategic Bitcoin Reserve: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर ‘स्ट्रैटेजिक बिटकॉइन रिजर्व’ बनाने की घोषणा की है। यह कदम ट्रंप की चुनावी वादों में से एक था, जिसे अब अमल में लाया जा रहा है। स्ट्रैटेजिक बिटकॉइन रिजर्व समर्थकों का मानना है कि यह सरकार को क्रिप्टो की बढ़ती कीमतों से लाभान्वित कर सकता है, लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि यह रिजर्व वास्तव में करदाताओं को कैसे फायदा पहुंचाएगा।

What is Strategic Bitcoin Reserve,donald trump, donald trump bitcoin, strategic bitcoin reserve

अमेरिका बना रहा है ‘Strategic Bitcoin Reserve’ – जानिए कौन-सी क्रिप्टोकरेंसी हुई शामिल।

What is a bitcoin strategic reserve: क्या है बिटकॉइन स्ट्रैटेजिक रिजर्व?

स्ट्रैटेजिक बिटकॉइन रिजर्व किसी भी अन्य सरकारी भंडार की तरह है, जिसे विशेष परिस्थितियों में उपयोग के लिए रखा जाता है। यह सरकार द्वारा जब्त किए गए डिजिटल एसेट्स से बनाया जाएगा, ताकि जरूरत पड़ने पर इसका इस्तेमाल किया जा सके।

End of Feed