चोरी, डकैती और गुम होने पर भी नहीं डूबेगा आपका पैसा, जानें क्या है ज्वेलरी इंश्योरेंस?

कीमती गहनों की चमक अब चोरी या गुम होने के डर से फीकी नहीं पड़ेगी। 'ज्वेलरी इंश्योरेंस' के जरिए आप मात्र छोटे से प्रीमियम में अपने सोने-चांदी को सुरक्षित कर सकते हैं। जानिए कैसे यह बीमा मुसीबत के वक्त आपके लाखों रुपये डूबने से बचाता है।

भारतीय परिवारों में सोना खरीदना केवल श्रृंगार की बात नहीं है, बल्कि यह एक सुरक्षित भविष्य के लिए किया गया निवेश भी है। शादियों का सीजन हो या त्यौहार, हम लाखों रुपये के गहने खरीदते हैं। लेकिन सोना खरीदने के साथ ही एक डर हमेशा बना रहता है चोरी या खो जाने का डर। अक्सर लोग सुरक्षा के लिए बैंक लॉकर का सहारा लेते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बैंक लॉकर में रखा सामान भी पूरी तरह सुरक्षित नहीं होता? यहीं काम आता है 'ज्वेलरी इंश्योरेंस'। यह एक ऐसा सुरक्षा कवच है जो आपके कीमती गहनों को हर तरह के जोखिम से बचाता है।

Gold

क्या होता है ज्वेलरी इंश्योरेंस?

ज्वेलरी इंश्योरेंस एक विशेष प्रकार की बीमा पॉलिसी है, जिसे आपके गहनों (सोना, चांदी, हीरा और अन्य कीमती पत्थर) को वित्तीय सुरक्षा देने के लिए बनाया गया है। जिस तरह हम अपनी कार या सेहत का बीमा कराते हैं, उसी तरह गहनों का बीमा कराने पर किसी भी अनहोनी की स्थिति में आपको उसकी आर्थिक भरपाई मिल जाती है। कई कंपनियां इसे होम इंश्योरेंस के हिस्से के रूप में देती हैं, जबकि कुछ कंपनियां इसके लिए अलग से 'स्टैंडअलोन' पॉलिसी भी प्रदान करती हैं।

End of Feed