HDFC Share: HDFC बैंक का पहली तिमाही में मुनाफा 34% बढ़ा, क्या अब भागेगा शेयर, जानें एक्सपर्ट ने कितना दिया टारगेट

HDFC Bank Share Price: HDFC Bank के शेयर में पिछले एक हफ्ते में 1.06 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। पिछले 1 महीने में शेयरों ने 3.07 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। पिछले छह महीनों में HDFC Bank के शेयरों में लगभग 9.27 फीसदी की बढ़त देखने मिली है।

HDFC Bank Q1FY25: कंपनियां बारी-बारी से वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर रहे हैं। इस क्रम में देश की सबसे बड़ी प्राइस सेक्टर की HDFC Bank ने शनिवार को अपने तिमाही परिणामों की घोषणा कर दी हैं। एचडीएफसी बैंक ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि जून तिमाही मे एकल आधार पर उसका शुद्ध लाभ बढ़कर 16,174 करोड़ रुपये था। हालांकि, पूर्ववर्ती मार्च तिमाही के 16,511 करोड़ रुपये से यह कम है। बैंक की कुल आमदनी जून तिमाही में बढ़कर 83,701 करोड़ रुपये रही है, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 57,816 करोड़ रुपये थी। एचडीएफसी बैंक का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 33.17 प्रतिशत बढ़कर 16,474.85 करोड़ रुपये हो गया है। बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में बैंक का शुद्ध लाभ 12,370 करोड़ रुपये रहा था।

HDFC Bank Q1 Results

HDFC Bank पर टारगेट प्राइस।

NPA रेशियो भी बढ़कर 1.33 प्रतिशत हुआ

इसकी प्रावधान राशि घटाकर 2,602 करोड़ रुपये कर दी गई है, जो एक वर्ष पूर्व 2,860 करोड़ रुपये थी। मार्च में बैंक का सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) अनुपात 1.24 प्रतिशत से बढ़कर 1.33 प्रतिशत हो गया। जून तिमाही के अंत में एचडीएफसी बैंक की कुल पूंजी पर्याप्तता 19.33 प्रतिशत थी।

End of Feed