बिजनेस

Zomato: रेस्टोरेंट के मुकाबले कितना महंगा है जोमैटो से खाना मंगाना, इस शख्स ने खोला राज, आप भी देखें

Zomato Bill: रेस्टोरेंट के मुकाबले जोमैटो पर खाना मंगाना काफी महंगा पड़ सकता है। हाल ही में एक यूजर ने इसकी तुलना करते हुए दो बिल एक्स पर शेयर किए।

Image

रेस्टोरेंट के मुकाबले महंगा है जोमैटो

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • जोमैटो से खाना मंगाना महंगा
  • रेस्टोरेंट पर मिलता है सस्ता
  • यूजर ने शेयर किया बिल

Zomato Bill: फूड डिलिवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो और स्विगी दोनों ने हाल ही में प्लेटफॉर्म फीस बढ़ाने का ऐलान किया। उनके इस फैसले की आलोचना भी हुई। मगर अब जोमैटो एक और वजह से निशाने पर आ गई है। दरअसल एक यूजर ने सोशल मीडिया पर दो बिल शेयर किए हैं, जिनमें एक जोमैटो का बिल है, जबकि दूसरा रेस्टोरेंट का बिल है। ये दोनों बिल बताते हैं कि जोमैटो का बिल रेस्टोरेंट के बिल से कितना अधिक है। आगे जानिए कितना महंगा है जोमैटो का बिल।

ये भी पढ़ें -

कितना है दोनों बिल का अंतर

एक यूजर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (जिसे पहले ट्विटर कहा जाता था) पोस्ट में बताया कि उसके अंकल ने एक जगह से खाना मंगाया। साथ ही उसने दो बिल शेयर किए हैं। जोमैटो पर 6 पीस इडली की कीमत 198 रुपये थी, जबकि रेस्टोरेंट ने सिर्फ 132 रुपये लिए। 2 घी पोडी इडली के लिए जोमैटो ने 132 रुपये का रेट तय किया, लेकिन रेस्टोरेंट ने सिर्फ 88 रुपये लिए।

चेट्टीनाड मसाला डोसा जोमैटो पर 260 रुपये में मिल रहा है, जबकि रेस्टोरेंट में 132 रुपये में। इसी तरह मैसूर मसाला डोसा जोमैटो पर 260 रुपये का था, लेकिन रेस्टोरेंट ने 181 रुपये में दिया। टैक्स जोड़ने के बाद, ज़ोमैटो पर इन आइटम का कुल बिल 987 रुपये का हो रहा है, जबकि रेस्टोरेंट से सीधे ऑर्डर करने पर कुल 803 रुपये हुए। यानी 184 रु का अंतर।

जोमैटो ने किया रिप्लाई

16 जुलाई को @Kannan_TS हैंडल से किए गए पोस्ट पर अब तक 3.3 मिलियन व्यूज आ चुके हैं। उनके पोस्ट पर Zomato Care ने रिप्लाई भी किया है। Zomato Care ने यूजर से कहा कि हम आपकी दिक्कत समझते हैं और जांच कर रहे हैं। यूजर से ऑर्डर ID या रजिस्टर्ड कॉन्टैक्ट नंबर भी मांगा गया।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article