Emergency Fund क्या होता है, क्यों जरूरी है और इसे कैसे तैयार करें

What It Emergency Fund: आज के अनिश्चित समय में आर्थिक मजबूती केवल अच्छी सैलरी से नहीं बल्कि सही प्लानिंग से आती है। इमरजेंसी फंड आपके वित्तीय जीवन का वह 'सेफ्टी नेट' है जो अचानक आने वाली मेडिकल इमरजेंसी या नौकरी जाने जैसे मुश्किल वक्त में आपको कर्ज के दलदल में फंसने से बचा सकता है।

What It Emergency Fund: आज के समय में वित्तीय सुरक्षा (Financial Security) हर व्यक्ति के लिए बेहद महत्वपूर्ण हो गई है। जीवन में कई बार ऐसी अचानक परिस्थितियां आ जाती हैं, जब पैसों की तुरंत जरूरत आ पड़ती है। ऐसी स्थिति में जब कोई रास्ता नजर नहीं आए तो Emergency Fund काम आएगा। यह एक ऐसी बचत होती है, जिसे खास तौर पर अचानक आने वाले खर्चों या आपातकालीन स्थिति के लिए रखा जाता है। आइए जानते हैं Emergency Fund क्या होता है और इसे कैसे तैयार कर सकते हैं-

Emergency Fund

क्या होता है इमरजेंसी फंड (Photo: iStock)

Emergency Fund क्या होता है

Emergency Fund वह पैसा होता है जिसे व्यक्ति किसी अप्रत्याशित स्थिति जैसे अचानक बीमारी, नौकरी जाने, दुर्घटना, घर की मरम्मत या अन्य जरूरी खर्चों के लिए अलग रखता है। इमरजेंसी की स्थिति में आपको कर्ज लेने या क्रेडिट कार्ड पर निर्भर रहने की जरूरत न पड़े इसके लिए यह फंड आपके काम आता है।

End of Feed