क्या है Darvas Box Theory, क्यों Hindalco, Titan और Adani Ports की हो रही चर्चा?

रिटेल निवेशक अक्सर स्टॉक्स में टॉप पर खरीदारी कर फंस जाते हैं। ऐसे में ब्रेकआउट पहचानने के लिए Darvas Box Theory काम आती है। जानें यह क्या है और फिलहाल, किन स्टॉक्स में ब्रेक आउट दिख रहा है?

रिटेल निवेशकों के सामने सबसे बड़ी चुनौती होती है किसी स्टॉक में एंट्री और एक्जिट की सही प्लानिंग। अक्सर जब कोई स्टॉक ब्रेकआउट के साथ लगातार रैली करता, तो चर्चा में आता है और तब रिटेल निवेशक उसमें टॉप पर एंट्री करते हैं। लेकिन, तब तक ग्रोथ की ट्रेन छूट चुकी होती है। इसके बाद जब स्टॉक करेक्शन या कंसोलिडेशन करता है, तो आम निवेशक खुद को फंसा हुआ महसूस करते हैं।

Darvas Box Theory, Hindalco, Titan,  Adani Ports

इन स्टॉक्स में दिख रहे ब्रेकआउट के संकेत

क्या है डार्वस बॉक्स सिद्धांत

Darvas Box Theory यानी डार्वस बॉक्स सिद्धांत एक टेक्निकल एनालिसिस रणनीति है, जिसे निकोलस डार्वस ने विकसित किया था। इसके अनुसार, जब कोई शेयर एक निश्चित दायरे (बॉक्स) में कंसोलिडेट करता है और उस रेंज के ऊपरी स्तर (Resistance) को मजबूत वॉल्यूम के साथ तोड़ता है, तो वह नए अपट्रेंड की शुरुआत का संकेत देता है। इस थ्योरी का मकसद ऐसे ब्रेकआउट स्टॉक्स पकड़ना है जो तेजी की लंबी रैली दे सकते हैं।

End of Feed