ऑप्शन ट्रेडर्स के लिए क्या है STT बढ़ने का मतलब, कैसे छोटा बदलाव प्रॉफिट के लिए बड़ा झटका?

STT Hike Explained: शेयर बाजार में 1 अप्रैल से ऑप्शन ट्रेडिंग करना महंगा होने जा रहा है। पहले से ही दबाव में चल रहे बाजार के लिए यह एक और झटका माना जा रहा है। ऑप्शन ट्रेडर्स पर STT बढ़ने का क्या असर होगा।

STT Hike Explained: बजट 2026 में F&O सेगमेंट पर STT बढ़ाने का फैसला ऑप्शन ट्रेडर्स के लिए बड़ा गेमचेंजर साबित हो सकता है। बजट में प्रस्तावित यह बदलाव 1 अप्रैल से लागू होने जा रहा है। STT में बढ़ोतरी दिखने में छोटी जरूर है, लेकिन इसका असर गहरा है। खासतौर पर ऑप्शन ट्रेडर्स के लिए यह बदलाव प्रॉफिटेबिलिटी को सीधे प्रभावित करता है। बढ़ी हुई लागत, कम होता मार्जिन और घटती लिक्विडिटी मिलकर F&O ट्रेडिंग के पूरे खेल को बदल सकते हैं।

Option Traders

ऑप्शन ट्रेडिंग करना होगा महंगा

STT में क्या बदला?

सरकार ने डेरिवेटिव्स सेगमेंट में सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स को बढ़ाया है, जिसका सीधा असर फ्यूचर्स और ऑप्शंस ट्रेडिंग पर पड़ेगा। फ्यूचर्स पर STT 0.02% से बढ़ाकर 0.05% कर दिया गया है, जबकि ऑप्शन प्रीमियम पर इसे 0.10% से बढ़ाकर 0.15% किया गया है। ऑप्शन एक्सरसाइज पर भी टैक्स बढ़ाकर 0.15% कर दिया गया है। सरकार का उद्देश्य F&O सेगमेंट में “कोर्स करेक्शन” करना और अतिरिक्त राजस्व जुटाना बताया गया है, लेकिन इसका सीधा असर ट्रेडर्स की लागत पर पड़ेगा।

End of Feed