क्रेडिट रिपोर्ट में क्या है 'सेटल' का मतलब?

अगर आपकी क्रेडिट रिपोर्ट में किसी लोन या क्रेडिट कार्ड खाते के सामने ‘Settled’ लिखा है, तो इसे नजरअंदाज न करें। इसका मतलब क्या है, बैंक से समझौता करने पर क्या होता है और इसका आपके क्रेडिट स्कोर पर कितना असर पड़ता है?

जब कोई व्यक्ति लोन या क्रेडिट कार्ड का पूरा बकाया चुकाने की स्थिति में नहीं होता और बैंक से कम रकम में खाता बंद करने का समझौता करता है, तो क्रेडिट रिपोर्ट में उस खाते को ‘Settled’ दिखाया जा सकता है। आसान भाषा में समझें तो बैंक ने ग्राहक से पूरी बकाया रकम लेने के बजाय तय रकम लेकर खाते का निपटारा कर दिया। यानी कर्ज का हिसाब समझौते के आधार पर खत्म हुआ, न कि पूरी रकम चुकाकर। क्रेडिट रिपोर्ट में ‘Settled’ एक अलग खाते की स्थिति के रूप में दर्ज की जाती है।

Cibil Score

क्रेडिट रिपोर्ट में क्या है 'सेटल' का मतलब?

‘Settled’ और ‘Closed’ में क्या अंतर है?

इन दोनों शब्दों को एक जैसा समझना सही नहीं है। अगर आपने लोन या क्रेडिट कार्ड की पूरी बकाया रकम चुका दी और बैंक ने खाता बंद कर दिया, तो रिपोर्ट में खाता ‘Closed’ दिख सकता है। वहीं, अगर बैंक से बातचीत के बाद पूरी बकाया रकम से कम पैसे देकर समझौता किया गया है, तो खाता ‘Settled’ दिख सकता है। इसलिए क्रेडिट रिपोर्ट में ‘Settled’ लिखा होना यह बताता है कि खाते का निपटारा समझौते के जरिए हुआ था।

End of Feed