Why Wires Stock Crashes: 80000 करोड़! 'बिड़ला' ने ऐसा क्या कर दिया; हैवेल्स, पॉलीकैब, KEI में मचा हड़कंप

Why wires and cables Stock Crashes: आदित्य बिड़ला ग्रुप की कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट ने वायर और केबल (W&C) इंडस्ट्री में ₹1,800 करोड़ का निवेश कर एंट्री की घोषणा की। इससे Polycab, KEI और Havells जैसी दिग्गज कंपनियों के शेयरों में 20% तक की गिरावट आई। क्या UltraTech इस सेक्टर में भी Grasim Paints जैसी तबाही मचाएगा?

KEY HIGHLIGHTS
  • UltraTech का ₹1,800 करोड़ का बड़ा निवेश, दिसंबर 2026 तक नया प्लांट होगा तैयार।
  • Polycab 16%, KEI 20%, Havells 9% टूटा, निवेशकों में घबराहट!
  • क्या यह Paints इंडस्ट्री पार्ट-2 है? UltraTech फिर से बाजार का गेम बदल सकता है!

Why wires and cables Stock Crashes: आदित्य बिड़ला ग्रुप (Aditya Birla Group) की प्रमुख कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट (UltraTech Cement) ने ₹80,000 करोड़ के वायर और केबल (W&C) सेक्टर में एंट्री की घोषणा की है। इस कदम से बाजार में हलचल मच गई है, जिससे Polycab, KEI Industries और Havells जैसी दिग्गज कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट देखी गई।UltraTech की घोषणा के बाद, गुरुवार को पॉलिकैब (Polycab) के शेयर 16 फीसदी लुढ़क गए, KEI Industries में 20 फीसदी की गिरावट आई, हैवेल्स इंडिया (Havells India) के शेयर 9 फीसदी तक गिर गए। इतना ही नहीं RR Kabel तक के शेयर 13 फीसदी टूटे। निवेशकों को डर है कि UltraTech का ₹1,800 करोड़ का पूंजीगत निवेश (Capex) मौजूदा कंपनियों पर दबाव बना सकता है, जिससे मार्जिन और वैल्यूएशन प्रभावित हो सकते हैं।

UltraTech Investment, Aditya Birla Group

UltraTech की बड़ी चाल! ₹80,000 करोड़ की वायर-केबल इंडस्ट्री में एंट्री से मची हलचल, Polycab-KEI के शेयर धड़ाम

UltraTech का W&C बाजार में विस्तार

अल्ट्राटेक (UltraTech) ने घोषणा की है कि वह गुजरात के भरूच में एक नई वायर और केबल मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाएगी। इसमें कंपनी ₹1,800 करोड़ का निवेश करने का मन बना रही है। यह प्लांट दिसंबर 2026 तक चालू हो सकता है। CLSA के अनुमान के मुताबिक इस निवेश से 4 से 5 गुना रेवेन्यू ग्रोथ मिल सकती है। वहीं मार्जिन 11 फीसदी-13 फीसदी के बीच हो सकती है।

End of Feed