OPEC और OPEC+ में कौन-कौन से देश हैं शामिल? तेल की कीमतें कैसे तय होती हैं?

​​ओपेक यानी 'ऑर्गेनाइजेशन ऑफ द पेट्रोलियम एक्सपोर्टिंग कंट्रीज' दुनिया के उन देशों का एक शक्तिशाली समूह है, जिनके पास कच्चे तेल (Crude Oil) का विशाल भंडार है। आइए जानते हैं इनमे कौन कौन से देश शामिल हैं?

ईरान के साथ जारी तनाव के बीच संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने एक बड़ा कदम उठाते हुए तेल निर्यातक देशों के संगठन ओपेक (OPEC) और ओपेक प्लस (OPEC+) से अलग होने का निर्णय लिया है। यह फैसला खाड़ी परिषद (GCC) में चल रही खींचतान के दौरान आया है, जिससे समूह के प्रमुख देश सऊदी अरब को बड़ा राजनीतिक और आर्थिक झटका लग सकता है। ओपेक के पुराने और महत्वपूर्ण सदस्य यूएई के इस फैसले से संगठन के भीतर अस्थिरता पैदा हो सकती है और इसकी ताकत कम हो सकती है, जबकि यह ग्रुप अब तक उत्पादन कोटे और भू-राजनीतिक मतभेदों के बावजूद दुनिया के सामने अपनी एकजुटता बनाए रखने का प्रयास करता रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं OPEC और OPEC+ में कौन कौन से देश शामिल हैं?

OPEC or OPEC plus

ओपेक यानी 'ऑर्गेनाइजेशन ऑफ द पेट्रोलियम एक्सपोर्टिंग कंट्रीज' दुनिया के उन देशों का एक शक्तिशाली समूह है, जिनके पास कच्चे तेल (Crude Oil) का विशाल भंडार है। इसकी स्थापना 1960 में बगदाद में हुई थी। इस संगठन का मुख्य उद्देश्य दुनिया भर में तेल की सप्लाई और कीमतों को नियंत्रित करना है ताकि उत्पादक देशों को उनके तेल की सही कीमत मिल सके और बाजार में स्थिरता बनी रहे। ओपेक का मुख्यालय ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में स्थित है।

End of Feed