डंपिंग रोधी शुल्क क्या है? भारत ने चीन के 2 प्रोडक्ट्स पर लगाया

Anti Dumping duty: भारत ने घरेलू उद्योगों को सस्ते पड़ोसी देशी आयात से बचाने के लिए इस महीने दो चीनी प्रोडक्ट्स पर डंपिंग रोधी शुल्क लगाया है। इसका उद्देश्य घरेलू कंपनियों को विदेशी सस्ते उत्पादों से होने वाली प्रतिस्पर्धा से सुरक्षित रखना और उद्योगों की आर्थिक मजबूती सुनिश्चित करना है।

Anti Dumping duty : भारत ने घरेलू उद्योगों को सस्ते विदेशी उत्पादों से बचाने के लिए हाल ही में दो चीनी प्रोडक्ट्स और वियतनाम के एक प्रोडक्ट पर डंपिंग रोधी शुल्क लगाने का निर्णय लिया है। यह कदम उस स्थिति में उठाया गया है जब विदेशी कंपनियां अपने सामान को घरेलू बाजार में सस्ते दामों पर बेचकर भारतीय कंपनियों के लिए प्रतिस्पर्धा करना मुश्किल कर देती हैं।

Anti Dumping duty

भारत ने चीन और वियतनाम से सस्ते आयात पर डंपिंग रोधी शुल्क लगाया (तस्वीर-istock)

चीनी उत्पादों पर डंपिंग रोधी शुल्क

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक वित्त मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार, भारत ने कुछ चीनी इस्पात उत्पादों पर डंपिंग रोधी शुल्क लगाया है। कुछ कंपनियों पर प्रति टन 223.82 डॉलर का शुल्क लागू किया गया है, जबकि अन्य कंपनियों के लिए यह शुल्क 415 डॉलर प्रति टन है। इसके अलावा, रेफ्रिजरेंट गैस पर भी पांच साल के लिए 5,251 डॉलर प्रति टन तक का डंपिंग रोधी शुल्क लगाया गया है। इसका मकसद घरेलू इस्पात और रसायन उद्योग को सस्ते विदेशी आयात से बचाना है।

End of Feed