West Coast Paper Mills Share : वेस्ट कोस्ट पेपर मिल्स कागज प्रोडक्ट इंडस्ट्री का हिस्सा है। इसके शेयर ने पिछले 3 सालों में 300% से अधिक की बढ़त हासिल की है। ये शेयर 24 अप्रैल 2020 को 136.30 रुपये पर था, जबकि आज कंपनी का शेयर बीएसई पर 559.40 रु के भाव पर बंद हुआ। यानी करीब 3 सालों में इसके शेयर ने 310.4 फीसदी की तेजी हासिल की है।
वेस्ट कोस्ट पेपर मिल्स शेयर के लिए टार्गेट 900 रु का है
6 महीनों में दे सकता है 60 फीसदी रिटर्न
इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट में वेंचुरा सिक्योरिटीज के एक्सपर्ट के हवाले से बताया गया है कि टेक्निकल सेटअप से संकेत मिल रहे हैं कि ये स्टॉक अपने नवंबर 2022 के उच्च स्तर को पार करने के ट्रैक पर है। अगले 6 महीनों में ये 700-900 रुपये के स्तर को छू सकता है। अगर ये 900 रु तक जाता है तो आपको मौजूदा भाव से 60 फीसदी रिटर्न मिल सकता है। ये स्टॉक एसएंडपी बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स का हिस्सा है। 23 नवंबर 2022 को ये 663 रुपये के रिकॉर्ड स्तर तक गया था। लेकिन यह उस समय मोमेंटम को बनाए नहीं रख पाया।
डेली चार्ट पर दिख रहा एक्शन
नवंबर 2022 के बाद से स्टॉक को कई बार 450-460 रुपये के स्तर के पास सपोर्ट मिला है। बीते 5 दिनों में स्टॉक का प्राइस 3.7 फीसदी और एक महीने में करीब 11 फीसदी चढ़ा है। वहीं स्टॉक अधिकतर शॉर्ट और लॉन्ग टर्म मूविंग एवरेज से ऊपर ट्रेड कर रहा है।
एक साल में कराया 52 फीसदी फायदा
- वेस्ट कोस्ट पेपर मिल्स का शेयर एक साल में 52.76 फीसदी रिटर्न दे चुका है
- 2023 में अब तक इसने 4.06 फीसदी रिटर्न दिया है
- 6 महीनों में इसने 3.89 फीसदी का नुकसान कराया है
बैलेंस है स्टॉक की आरएसआई
इस शेयर की रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स (आरएसआई) 63.6 पर है। ट्रेंडलाइन डेटा के अनुसार 30 से नीचे के आरएसआई को ओवरसोल्ड माना जाता है और 70 से ऊपर को ओवरबॉट माना जाता है। जो शेयर ओवरसोल्ड या ओवरबॉट होते हैं, उनके लिए माना जाता है कि वे अपनी रियल वैल्यू पर ट्रेड नहीं कर रहे हैं।
डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी की रिपोर्ट के आधार पर है। और शेयर पर राय ईटी को एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।
