इस राज्य के कर्मचारियों को 11 साल बाद मिली खुशखबरी, अब केंद्र के बराबर मिलेगा वेतन, 5% होगा सालाना इंक्रीमेंट!

7th Pay Commission: पश्चिम बंगाल के सातवें वेतन आयोग में 11 साल बाद केंद्रीय कर्मचारियों के समान वेतन, 5% तक सालाना वेतन वृद्धि, CPI आधार पर DA और 1 जनवरी 2026 से नए नियम लागू करने का प्रस्ताव है।

7th Pay Commission : पश्चिम बंगाल सरकार के कर्मचारियों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आ रही है। राज्य में हाल ही में गठित सातवें वेतन आयोग के नियमों और शर्तों (Terms of Reference) में कुछ बेहद महत्वपूर्ण और बड़े बदलाव शामिल किए गए हैं। करीब 11 साल के लंबे इंतजार के बाद राज्य सरकार अपने कर्मचारियों के वेतन और सुविधाओं को केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बराबर लाने पर विचार कर रही है। इस नए कदम का मुख्य उद्देश्य राज्य और केंद्र के कर्मचारियों के बीच लंबे समय से चले आ रहे वेतन अंतर और उससे जुड़े कानूनी विवादों को पूरी तरह से समाप्त करना है।

7th Pay Commission, West Bengal 7th Pay Commission, Central Pay Parity, West Bengal Salary Scale, West Bengal Commuted Pension, West Bengal DA Restoration

पश्चिम बंगाल में केंद्रीय कर्मचारियों के बराबर वेतन और भत्ते देने की तैयारी

वेतन में समानता और 5% तक सालाना वृद्धि का प्रस्ताव

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक 7वें वेतन आयोग के कार्य-दायरे में सबसे प्रमुख मुद्दा केंद्रीय वेतन आयोग के तहत काम करने वाले कर्मचारियों के साथ वेतन समानता लाना है। आयोग (West Bengal 7th Pay Commission) राज्य सरकार के कर्मचारियों के वेतन, भत्तों और सेवा शर्तों में व्यापक सुधार की योजना बना रहा है। इसके अलावा, एक और महत्वपूर्ण प्रस्ताव कर्मचारियों की सालाना वेतन वृद्धि (इंक्रीमेंट) को लेकर है। वर्तमान में मिलने वाली 3 प्रतिशत की वार्षिक वेतन वृद्धि को बढ़ाकर कम से कम 5 प्रतिशत करने की सिफारिश की गई है। सरकार के एक सीनियर अधिकारी के अनुसार, इन नए प्रस्तावों का मकसद मौजूदा वेतन व्यवस्था की कमियों और विसंगतियों को दूर करना है ताकि कर्मचारियों को बेहतर करियर प्रगति मिल सके।

End of Feed