शादी का बजट बनाते समय न करें ये गलती, इन खर्चों से खाली हो जाएगी जेब

Wedding Budget Mistakes: शादी का बजट बनाने के बावजूद फाइनल खर्च तय लिमिट से ज्यादा निकल जाता है। शुरुआत में ही कुछ छोटे खर्चों पर ध्यान दिया जाए तो खर्चों को कंट्रोल किया जा सकता है।

Wedding Budget Mistakes: शादी का बजट (Wedding Budget) बनाते समय लोग वेन्यू, फूड, डेकोरेशन और कपड़ों जैसे बड़े खर्चों पर ध्यान देते हैं। लेकिन परेशानी अक्सर उन छोटे खर्चों से होती है, जिनका हिसाब शुरुआत में नहीं लगाया जाता। नतीजा यह होता है कि तय बजट बढ़ जाता है और परिवार को बचत या निवेश की रकम खर्च करनी पड़ती है। इसलिए शादी की तैयारी से पहले कुछ छिपे खर्चों (Hidden Wedding Expenses) को समझना जरूरी है।

Wedding Budget

शादी का बजट बनाते समय आप न करें ये गलतियां (AI Generated Image)

किन खर्चों से बढ़ सकता है बिल

सजावट और फूल: डेकोरेशन का शुरुआती कोटेशन हर चीज को शामिल नहीं करता। डिजाइन में बदलाव, मौसम के कारण महंगे फूल, अतिरिक्त लाइटिंग, जनरेटर और आखिरी समय की व्यवस्था के लिए अलग पेमेंट करनी पड़ सकती है। पसंद की तस्वीर जैसा सेटअप तैयार करवाने पर भी लागत बढ़ सकती है।

End of Feed