'लखपति दीदी' का हमने बनाया नया मॉडल, राज्यसभा में बोले शिवराज सिंह चौहान

Lakhpati Didi: केंद्रीय कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्यसभा में बताया कि महात्मा गांधी की विरासत आज भी जीवित है। उन्होंने मनरेगा, विकसित भारत-जी राम योजना, पीएम आवास, आयुष्मान भारत, मुफ्त राशन, लखपति दीदी और अन्य ग्रामीण रोजगार योजनाओं के माध्यम से देश की प्रगति में हुए योगदान और गरीबों, किसानों और महिलाओं के जीवन सुधार पर चर्चा की।

Lakhpati Didi: केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्यसभा में कहा कि महात्मा गांधी हमारे विचारों, भावनाओं और अंतरात्मा में हमेशा जीवित हैं। उन्होंने बताया कि मनरेगा, विकसित भारत-जी राम योजना, पीएम आवास, आयुष्मान भारत, मुफ्त राशन, “लखपति दीदी” और अन्य ग्रामीण योजनाओं ने देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

Lakhpati Didi, Shivraj Singh Chouhan,Mahatma Gandhi rural development, MGNREGA,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीब की उन्नति, गांव की प्रगति और लखपति दीदी का हमने बनाया नया मॉडल- शिवराज सिंह चौहान

विकसित भारत-जी राम योजना: मनरेगा का अपग्रेड

पीआईबी के मुताबिक कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि विकसित भारत-जी राम योजना को मनरेगा का अपग्रेड बताया गया। इस योजना में 100 दिन की बजाय 125 दिन की वैधानिक रोजगार गारंटी, बेहतर मेहनताना, बेरोजगारी भत्ता और देरी पर ब्याज जैसी कानूनी सुरक्षा दी गई है। इसका उद्देश्य किसान और मजदूर दोनों के हितों को संतुलित करना है। केंद्रीय बजट में इसके लिए अब तक का सबसे बड़ा प्रावधान 95,692 करोड़ रुपये किया गया है, जो केवल केंद्र का हिस्सा है। मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि लगभग हर राज्य ने अपने बजट में इस योजना के लिए राशि तय की है, चाहे वहां किसी भी पार्टी की सरकार हो। उन्होंने बताया कि इससे स्पष्ट हो गया कि योजना पूरे देश में स्वीकार की जा चुकी है।

End of Feed