नया बैंक अकाउंट खुलवाना है? पहले जान लीजिए करेंट और सेविंग अकाउंट में अंतर

अगर आप नया बैंक अकाउंट खुलवाने की सोच रहे हैं, तो सिर्फ बैंक चुनना ही काफी नहीं है। सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि सेविंग अकाउंट और करंट अकाउंट में क्या फर्क है और आपकी जरूरत के हिसाब से कौन-सा अकाउंट सही रहेगा। सही जानकारी के बिना अकाउंट खोलने पर आगे चलकर लेनदेन, ब्याज और चार्ज को लेकर परेशानी हो सकती है।

बैंक में खाता खुलवाना आज के समय में हर व्यक्ति की जरूरत बन चुका है। लेकिन खाता खोलने से पहले सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि करंट अकाउंट खुलवाएं या सेविंग्स अकाउंट। अक्सर लोग बिना सही जानकारी के खाता खुलवा लेते हैं, जिससे आगे चलकर उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, करंट और सेविंग्स अकाउंट दोनों की जरूरत, उपयोग और फायदे अलग-अलग होते हैं। अगर आप इनके बीच का अंतर समझ लें, तो अपने पैसों का बेहतर तरीके से प्रबंधन कर सकते हैं।

Bank Account

सेविंग्स अकाउंट क्या होता है?

सेविंग्स अकाउंट आम लोगों के लिए बनाया गया खाता होता है, जिसका मकसद पैसे को सुरक्षित रखना और उस पर ब्याज कमाना है। इस अकाउंट में आप अपनी सैलरी, पेंशन या दूसरी आमदनी जमा कर सकते हैं। बैंक इस जमा राशि पर आपको ब्याज देता है, जिससे आपकी बचत धीरे-धीरे बढ़ती है। सेविंग्स अकाउंट लोगों में बचत की आदत डालने में मदद करता है और भविष्य की जरूरतों के लिए फंड तैयार करता है।

End of Feed