दिवाली पर 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी खरीदें या नहीं? जानें सोने के अलावा इनमें क्या होता है मिक्स

दिवाली और धनतेरस के मौके पर सोने की ज्वेलरी खरीदने का क्रेज बढ़ जाता है, लेकिन बढ़ती कीमतों के चलते लोग सोच में पड़ जाते हैं। ऐसे में 18 कैरेट गोल्ड एक स्मार्ट विकल्प बनकर सामने आता है। आइए जानते हैं इसमें सोने के अलावा कौन‑कौन सी धातुएं मिलाई जाती हैं।

दिवाली और धनतेरस का समय बस आने वाला है, और इस मौके पर घरों की सजावट के साथ-साथ सोने की ज्वेलरी खरीदने का क्रेज भी बढ़ जाता है। हर कोई चाहता है कि त्योहार पर घर में न सिर्फ रोशनी हो, बल्कि सोने-चांदी के गहनों से भी खुशी बढ़े। लेकिन सोने की लगातार आसमान छूती कीमतों के चलते आम आदमी सोना खरीदने से पहले 100 बार सोच रहा है। अगर आप भी दिवाली पर सोना खरीदना चाहते हैं तो आपके सामने 18 कैरेट गोल्ड का एक विकल्प है। 18 कैरेट सोने की ज्वेलरी को भी इस साल खासा पसंद किया जा रहा है। ये प्योर गोल्ड नहीं होता इसमें सोने के अलावा कई और मेटल्स मिले होते हैं। तो आइए आपको बताते हैं कि 18K गोल्ड में और क्या क्या मिक्स होता है?

Gold

18 कैरेट सोना क्यों पसंद किया जाता है?

आजकल सोने की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। 24 कैरेट सोने का भाव अब 1 लाख 30 हजार रुपये के पार जा चुका है। ऐसे में 18 कैरेट सोना खरीदना एक स्मार्ट विकल्प बन गया है। यह खासकर हीरे और रत्नों वाली ज्वेलरी के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है।

End of Feed