Waaree Energies Investment 2024: वारी एनर्जीज के निदेशक मंडल ने 850 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों को मंजूरी दी

Waaree Energies Investment 2024: वारी एनर्जीज ने अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी वारी क्लीन एनर्जी सॉल्यूशंस के लिए 551 करोड़ रुपये के पूंजीगत व्यय को मंजूरी दी है, जिसके तहत 300 मेगावाट के इलेक्ट्रोलाइजर विनिर्माण संयंत्र की स्थापना की जाएगी।

Waaree Energies Investment 2024: वारी एनर्जीज लिमिटेड ने सोमवार को घोषणा की कि उसके निदेशक मंडल ने कुल 850 करोड़ रुपये के तीन महत्वपूर्ण निवेश प्रस्तावों को मंजूरी दी है। इन प्रस्तावों के तहत कंपनी नए इलेक्ट्रोलाइजर और स्टोरेज सेल विनिर्माण संयंत्र स्थापित करेगी, जो कंपनी के दीर्घकालिक विकास और ऊर्जा क्षेत्र में निवेश को मजबूत करेगा।

Waaree Energies Investment 2024, Waaree Energies Investment Proposal

वारी रिन्यूएबल्स।

इलेक्ट्रोलाइजर और स्टोरेज सेल विनिर्माण संयंत्र में निवेश

वार्षिक निवेश योजनाओं में प्रमुख पहल के रूप में वारी एनर्जीज ने अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी वारी क्लीन एनर्जी सॉल्यूशंस के लिए 551 करोड़ रुपये के पूंजीगत व्यय को मंजूरी दी है, जिसके तहत 300 मेगावाट के इलेक्ट्रोलाइजर विनिर्माण संयंत्र की स्थापना की जाएगी। इसके अलावा, वारी एनर्जी स्टोरेज सॉल्यूशंस में 650 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा, जिसमें 3.5 गीगावाट घंटा लिथियम-आयन आधुनिक रसायन भंडारण सेल विनिर्माण संयंत्र की स्थापना शामिल है।

End of Feed