VR Films & Studios Bonus Share: वीआर फिल्म्स (VR Films) बोनस शेयर (Bonus Share) जारी करेगी। इस घोषणा के बाद आज लगातार चौथे दिन कंपनी का शेयर 5 फीसदी के ऊपरी सर्किट पर बंद हुआ। वीआर फिल्म्स ने 7:1 बोनस इश्यू के लिए 26 जुलाई 2023 को बतौर रिकॉर्ड डेट तय किया है। 7:1 का मतलब है कि जिसके पास भी कंपनी का शेयर होगा, उसे कंपनी 7 बोनस शेयर फ्री में देगी।
वीआर फिल्म्स एंड स्टूडियोज बोनस शेयर जारी करेगी
शेयरधारकों की हो जाएगी मौज
वीआर फिल्म्स की 15 जुलाई 2023 की बीएसई फाइलिंग के अनुसार कंपनी के सदस्यों ने 10 रु के एक फुली पेड-अप शेयर पर 10 रु के 7 बोनस इक्विटी शेयर जारी करने को मंजूरी दे दी है। वीआर फिल्म्स के शेयरधारकों को ये शेयर बैठे-बैठे फ्री में मिलेंगे।
किसे मिलेंगे बोनस शेयर
कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने बोनस शेयरों के एलॉटमेंट के लिए एलिजिबल शेयरधारकों को तय करने के उद्देश्य से रिकॉर्ड तिथि के रूप में 26 जुलाई, 2023 को मंजूरी दे दी है। इस डेट तक जिसके पास वीआर फिल्म्स के शेयर होंगे, उन्हें बोनस शेयर का पात्र माना जाएगा।
490 फीसदी रिटर्न
3 मई 2019 को स्टॉक मार्केट में लिस्ट होने के बाद से अब तक बीएसई पर वीआर फिल्म्स के शेयर ने 490.08 फीसदी रिटर्न दिया है। इससे निवेशकों का पैसा करीब 6 गुना हो गया है। 3 मई 2019 को इसका शेयर 60 रु पर था, जबकि आज यह 354.05 रु पर बंद हुआ।
5 दिन में 16 फीसदी रिटर्न
- बीते 5 दिन में वीआर फिल्म्स के शेयर ने 16.46 फीसदी रिटर्न दिया है
- आज इसका शेयर 5 फीसदी मजबूती के साथ बंद हुआ
- बीते 1 महीने में शेयर ने 11 फीसदी फायदा कराया है
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
