Vistara Airline: विस्तारा एयरलाइन के 15 पायलटों ने दिया इस्तीफा

Vistara Airline: विस्तारा एयरलाइन के 15 पायलटों ने इस्तीफा दे दिया। इस बारे में विस्तारा के प्रवक्ता ने कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। एयरलाइन में लगभग 800 पायलट हैं।

Vistara Airline: वेतन पैकेज में संशोधन का विरोध कर रहे विस्तारा एयरलाइन के 15 पायलटों ने पिछले कुछ दिन में एयरलाइन से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यह एयरलाइन प्रतिदिन 300 से कुछ अधिक उड़ानों का परिचालन करती है और इसके पास 70 विमानों का बेड़ा है। टाटा समूह की एयरलाइन विस्तारा पिछले कुछ सप्ताह से पायलटों के बीच बढ़ते असंतोष से जूझ रही है। इस दौरान एयरलाइन के ए320 विमानों के कई पायलट खुद को अस्वस्थ बताते हुए अनुपस्थित हो गए।

Vistara Airline, Vistara Airline News, Vistara Pilots Resignation, Tata Group Airline, Vistara News

विस्तारा एयरलाइन के पायलटों का इस्तीफा

विस्तारा एयरलाइन में है करीब 800 पायलट

सूत्रों के मुताबिक, विस्तारा के कम-से-कम 15 पायलटों ने इस्तीफा दे दिया है और एक घरेलू किफायती एयरलाइन से जुड़ गए हैं। हालांकि, इस बारे में विस्तारा के प्रवक्ता ने कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। एयरलाइन में लगभग 800 पायलट हैं और इस्तीफा देने वाले वरिष्ठ प्रथम अधिकारियों ने अपना रूपांतरण प्रशिक्षण पूरा कर लिया था जिससे उन्हें बड़े आकार के बोइंग 787 विमानों को संचालित करने की अनुमति मिली।

End of Feed