विजय ने FD में लगा रखें हैं करोड़ों लेकिन म्यूचुअल फंड में 1 रुपया का निवेश भी नहीं, आखिर क्यों?

चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे के मुताबिक विजय की नेटवर्थ 400 से 600 करोड़ रुपये के बीच में हैं। उन्होंने 100 करोड़ रुपए फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश किए हैं जबकि म्यूचुअल फंड में एक रुपए भी नहीं लगाए हैं, आइए जानते हैं क्यों?

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार और 'तमिलगा वेत्री कड़गम' (TVK) के अध्यक्ष जोसेफ विजय जिन्हें प्रशंसक थलापति विजय (vijay thalapathy) के नाम से जानते हैं, अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपनी सादगी और अनुशासन के लिए मशहूर हैं। हाल ही में उनकी संपत्ति और निवेश पोर्टफोलियो (Portfolio) से जुड़ी कुछ ऐसी बातें सामने आई हैं, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। जहां आज के समय में हर कोई म्यूचुअल फंड की ओर भाग रहा है, वहीं विजय ने इस लोकप्रिय निवेश विकल्प से पूरी तरह दूरी बना रखी है। उनके पास करोड़ों का बैंक बैलेंस और फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) तो है, लेकिन म्यूचुअल फंड में उनका निवेश शून्य है। ऐसे में आइए जानते हैं कि FD में करोड़ों का निवेश करने वाले विजय थलापति ने म्यूचुअल फंड से क्यों दूरी बना ली है?

Vijay Investment Strategy

FD पर अटूट भरोसा

विजय के निवेश पोर्टफोलियो पर नजर डालें तो पता चलता है कि वह पारंपरिक और सुरक्षित निवेश के बड़े शौकीन हैं। उनके पास फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) के रूप में एक विशाल धनराशि जमा है। आंकड़ों के अनुसार, विजय ने अलग अलग बैंकों में 100 करोड़ रुपये की एफडी करा रखी है। उनके लिए एफडी केवल बचत का जरिया नहीं, बल्कि वित्तीय सुरक्षा का एक ठोस स्तंभ है। एक ऐसे उद्योग में जहां आय अस्थिर हो सकती है, विजय ने अपनी मेहनत की कमाई को सुरक्षित रखने के लिए बाजार के उतार-चढ़ाव से दूर रहने का फैसला किया है।

End of Feed