Venezuela Missile Attacks: वेनेजुएला से क्या-क्या मंगाता है भारत?

वेनेजुएला की राजधानी काराकास पर मिसाइल हमलों के बाद एक बार फिर यह सवाल उठने लगा है कि इस संकट का भारत पर क्या असर पड़ सकता है। ऐसे में जानना जरूरी है कि भारत का वेनेजुएला के साथ व्यापारिक रिश्ता कितना अहम है और भारत वहां से किन-किन जरूरी चीजों का आयात करता है।

वेनेजुएला की राजधानी काराकस पर हालिया मिसाइल हमलों के बाद दुनिया भर में चिंता का माहौल है। इस तनाव का असर सिर्फ राजनीति तक सीमित नहीं है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय व्यापार और कच्चे तेल की सप्लाई पर भी इसके प्रभाव की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में भारत के लिए यह जानना जरूरी हो जाता है कि वेनेजुएला से उसका व्यापारिक रिश्ता क्या है और भारत वहां से किन-किन चीजों का आयात करता है।

US Strikes Venezuela

सबसे ज्यादा ये चीज लेता है भारत

भारत और वेनेजुएला के रिश्तों की सबसे मजबूत कड़ी कच्चा तेल रहा है। वेनेजुएला दुनिया के सबसे बड़े तेल भंडार वाले देशों में गिना जाता है। भारत अपनी कुल तेल जरूरतों का बड़ा हिस्सा आयात करता है और लंबे समय तक वेनेजुएला भारत के लिए एक अहम सप्लायर रहा है। खासतौर पर भारतीय रिफाइनरियों के लिए वेनेजुएला का भारी किस्म का कच्चा तेल काफी उपयोगी माना जाता है, क्योंकि यह पेट्रोल और डीज़ल जैसे उत्पादों में बेहतर रूप से बदला जा सकता है।

End of Feed