Vedanta share price falls: मूडीज की रिपोर्ट के बाद टूटे वेदांता के शेयर, सुबह के कारोबार में ही स्टॉक में आई इतनी गिरावट

Vedanta share price falls: बुधवार को शुरुआती कारोबार में वेदांता के शेयरों की कीमत में 2 फीसदी से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। कंपनी के शेयरों में पिछले एक साल में स्टॉक एक्सचेंजों पर करीब 18 फीसदी की गिरावट आई है। बीते दिन कंपनी के शेयर 260 रुपये के आसपास क्लोज हुए थे।

Vedanta share price falls: रेटिंग एजेंसी मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस की रिपोर्ट के बाद आज सुबह के कारोबार में वेदांता रिसोर्सेज के शेयरों में 2 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। मूडीज ने अपनी रिपोर्ट में सीनियर अनसिक्योर्ड बॉन्ड्स पर अपनी रेटिंग को Caa3 से घटाकर Ca कर दिया था। इसके बाद बुधवार को शुरुआती कारोबार में वेदांता के शेयरों की कीमत में 2 फीसदी से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। बीएसई पर वेदांता के शेयर 2.74 फीसदी टूटकर 253.30 पर आ गए। बीते दिन कंपनी के शेयर 260 रुपये के आसपास क्लोज हुए थे।

Vedanta Share Price Fall

एक साल में इतना टूटा स्टॉक

क्रेडिट रेटिंग एजेंसी ने वेदांता रिसोर्सेज की कॉरपोरेट फैमिली रेटिंग (सीएफआर) को भी Caa2 से घटाकर Caa3 कर दिया है। सुबह 9:20 बजे बीएसई पर वेदांता के शेयर 2.23 फीसदी की गिरावट के साथ 254.65 रुपये पर कारोबार कर रहे थे। कंपनी के शेयरों में पिछले एक साल में स्टॉक एक्सचेंजों पर करीब 18 फीसदी की गिरावट आई है। क्रेडिट रेटिंग एजेंसी ने कंपनी पर अपना नेगेटिव रेटिंग आउटलुक बरकरार रखा है।

End of Feed