GeM पोर्टल पर उत्तर प्रदेश का जलवा, राज्य ने ₹1 लाख करोड़ की खरीद का आंकड़ा पार किया

गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (GeM) के 10 साल पूरे होने पर भव्य स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खरीदारों और विक्रेताओं को सम्मानित किया गया।

उत्तर प्रदेश ने सरकारी खरीद के डिजिटल मंच जेम पोर्टल (गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस) पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वर्ष 2017 में जेम की शुरुआत के बाद से प्रदेश ने इसके माध्यम से ₹1 लाख करोड़ से अधिक की खरीदारी की है। देश के सभी राज्यों की जेम के जरिए हुई कुल खरीद में उत्तर प्रदेश की हिस्सेदारी 30 प्रतिशत से अधिक है। इसी शानदार प्रदर्शन के लिए प्रदेश को जेम के 10वें स्थापना दिवस पर एक साथ तीन प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार मिले हैं।

GEM Portal

जेम पोर्टल

10 अगस्त को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित जेम के 10वें स्थापना दिवस समारोह में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने उत्तर प्रदेश को 'जेम ओवरऑल एक्सीलेंस अवार्ड', 'हाईएस्ट जीएमवी सिंस इनसेप्शन' और 'बेस्ट आउटरीच इनिशिएटिव्स फॉर कैपेसिटी बिल्डिंग' से सम्मानित किया। उत्तर प्रदेश की ओर से प्रमुख सचिव, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग, शशि भूषण लाल सुशील ने ये पुरस्कार ग्रहण किए। तीन अलग-अलग श्रेणियों में मिला यह सम्मान जेम पर उत्तर प्रदेश के लगातार बेहतर प्रदर्शन की राष्ट्रीय स्तर पर पहचान है।

End of Feed