19 दिनों से जारी जंग फिर भी अमेरिका के सामने क्यों नहीं झुक रहा ईरान? जानें उसकी 5 'सीक्रेट' ताकत

Iran Vs USA: अमेरिका की लाख को​शिश के बावजूद ईरान युद्ध में कमजोर नहीं पड़ रहा है। एक के बाद एक नई मिसाइल से ईरान अमेरिकी बेस समेत तमाम दु​श्मन देशों पर हमला कर रहा है। आखिर, ईरान के इस मजबूती के पीछे क्या कारण है? क्या आपने कभी सोचा है? अ​गर नहीं तो हम बता रहे हैं।

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी महायुद्ध 19वें दिन में पहुंच गया है। यह युद्ध कब थमेगा यह किसी को पता नहीं! ईरान के तेहरान से लेकर तमाम शहरों पर अमेरिका और इजरायल की भीषण बमबारी के बावजूद सुलह या युद्ध रुकने के संकेत नहीं मिल रहे हैं। अब ईरान ने इजरायली हमलों में अपने सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी की मौत का बदला लेने संकल्प लिया है। अब सवाल उठता है कि आखिर ईरान के पास वो कौन सी ताकत है जो अमेरिका जैसे सुपरा पावर को पानी पिला रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के बहाने दुनियाभर के देशों से मदद मांग रहे हैं लेकिन कोई आगे बढ़कर नहीं आ रहा है। आइए आपको ईरान की वो 'सीक्रेट' ताकत बताते हैं जो उसे दुनिया के कई देशों से बिल्कुल अलग करता है।

Us Vs Iran

ईरान vs अमेरिका

1. तेल और गैस के दम पर मजबूत इकोनॉमी

अमेरिका से युद्ध में ईरान अपनी मजबूत इकोनॉमी के दम पर डटा हुआ है। ईरान की अर्थव्यवस्था की रीढ़ उसका तेल और गैस है। ईरान के पास दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा प्राकृतिक गैस भंडार है (रूस के बाद)। वहीं, यह दुनिया का चौथा सबसे बड़ा कच्चा तेल भंडार रखने वाला देश है। इसके अलावा, ईरान के पास तांबा (Copper), जस्ता (Zinc), और लोहा (Iron Ore) का विशाल भंडार है। दुनिया का सबसे बड़ा तांबा भंडार ईरान के 'सरचश्मे' में है। इसके दम पर ईरान की GDP लगभग 400-450 अरब डॉलर के आसपास है। मजबूत इकोनॉमी ही ईरान को अमेरिका और इजरायल से मुकाबला करने की ताकत दे रहा है।

End of Feed