US-Iran जंग का असर! इन 3 सेक्टर पर बड़ा खतरा, एक सेक्टर की लग सकती है लॉटरी

US-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का अब भारतीय बाजार के अलग-अलग सेक्टरों पर दिखने लगा है। कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल से ऑटो और केमिकल कंपनियों के मार्जिन पर दबाव बढ़ सकता है, जबकि कमोडिटी में बढ़ती वोलैटिलिटी से MCX जैसे एक्सचेंज को फायदा मिल सकता है।

US-Israel Iran War impact on Indian market: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव का असर अब ग्लोबल कमोडिटी बाजारों के साथ भारतीय शेयर बाजार के अलग-अलग सेक्टरों पर भी दिखने लगा है। संघर्ष बढ़ने की आशंका के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल आया है और निवेशकों ने सोना-चांदी जैसे सुरक्षित एसेट्स की ओर रुख किया है। इससे भारतीय बाजार में कमोडिटी, ऑटो और केमिकल सेक्टर पर अलग-अलग तरह का प्रभाव पड़ सकता है।

War Impact on Indian market Sectors

खाड़ी युद्ध भारतीय बाजार पर असर

MCX को मिल सकता है फायदा

खाड़ी में तनाव के कारण ग्लोबल कमोडिटी बाजार में वोलैटिलिटी तेजी से बढ़ी है। पिछले एक सप्ताह में क्रूड ऑयल की कीमतें करीब 9–10 फीसदी उछल चुकी हैं। इसके साथ ही निवेशकों की सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ने से सोना और चांदी में भी तेज हलचल देखी जा रही है। ऐसे माहौल में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (MCX) को फायदा मिल सकता है। कंपनी की 95 फीसदी से ज्यादा कमाई बुलियन और एनर्जी प्रोडक्ट्स से आती है, जिसमें क्रूड ऑयल, गोल्ड और सिल्वर प्रमुख हैं। कमोडिटी कीमतों में उतार-चढ़ाव बढ़ने से हेजिंग और स्पेकुलेटिव ट्रेडिंग दोनों बढ़ती हैं, जिससे एक्सचेंज के ट्रेडिंग वॉल्यूम में तेजी आ सकती है।

End of Feed