अमेरिका ने भारत समेत 17 देशों पर लगाया 10% टैरिफ, इस वजह से लिया ये फैसला

US Tariffs: अमेरिका ने जबरन मजदूरी से बने सामान के आयात नियमों की समीक्षा के बाद भारत समेत 17 देशों पर 10% टैरिफ लगाया। भारत की नई आयात नीति के कारण प्रस्तावित 12.5% शुल्क घटाया गया।

US Tariffs : अमेरिका ने भारत समेत 17 देशों से आयात होने वाले कुछ प्रोडक्ट्स पर 10 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ (आयात शुल्क) लगाने का फैसला किया है। यह कदम उन देशों की नीतियों की समीक्षा के बाद उठाया गया है, जहां जबरन मजदूरी (Forced Labour) से बने सामान के आयात पर रोक लगाने से जुड़े नियमों की जांच की गई थी। हालांकि राहत की बात यह है कि अमेरिका ने पहले 12.5 प्रतिशत टैरिफ लगाने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन अंतिम फैसला 10 प्रतिशत शुल्क लगाने का लिया गया। भारत के अलावा पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, कंबोडिया और ब्रिटेन समेत कई अन्य देशों पर भी यही टैरिफ लागू किया गया है।

US Tariffs, Forced Labour, India US Trade, Donald Trump, Trade Tariff, Import Duty, Foreign Trade Policy

अमेरिका ने भारत समेत 17 देशों पर लगाया अतिरिक्त टैरिफ

भारत ने बदली थी आयात नीति

अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (USTR) ने अपनी अंतिम रिपोर्ट में कहा कि भारत ने जांच के दौरान जबरन मजदूरी से बने सामान के आयात पर रोक लगाने के लिए अपनी नीतियों में बदलाव किया है। इसी को ध्यान में रखते हुए भारत पर 12.5 प्रतिशत की जगह 10 प्रतिशत टैरिफ लगाया गया है। रिपोर्ट में कहा गया कि यह फैसला राष्ट्रपति के निर्देश, सार्वजनिक सुझावों, एक्सपर्ट्स समितियों की सलाह और जांच के निष्कर्षों के आधार पर लिया गया है। भारत ने 14 जून 2026 को अपनी विदेश व्यापार नीति (Foreign Trade Policy) में संशोधन करते हुए जबरन मजदूरी से तैयार किए गए प्रोडक्ट्स के आयात पर प्रतिबंध लगाने का प्रावधान लागू किया था। अमेरिका ने इसे सकारात्मक कदम माना है।

End of Feed