US Fed Decision Impact: अमेरिका के एक फैसले से धाराशायी हुआ ग्लोबल बाजार, जानें सेंसेक्स-निफ्टी, कच्चा तेल और आप पर क्या होगा असर?

बीती रात अमेरिकी फेडरल रिजर्व की तरफ से बेंचमार्क ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया, जिसके बाद वॉल स्ट्रीट पर हाहाकार मच गया। सभी प्रमुख इंडेक्स गाढ़े लाल रंग में बंद हुए। वहीं, आज सुबह एशियाई बाजार में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई।

अमेरिकी केंद्रीय बैंक, फेडरल रिजर्व (US Fed) ने अपनी ताजा बैठक में ब्याज दरों को यथावत रखने का फैसला किया है। हालांकि दरों में बदलाव न होना सामान्य लग सकता है, लेकिन फेड के सख्त रुख और 'नो रेट कट' (ब्याज दरों में कटौती नहीं) के संकेतों ने पूरी दुनिया के शेयर बाजारों को हिलाकर रख दिया है। अमेरिकी बाजारों के धराशायी होने का सीधा असर एशियाई बाजारों और खास तौर से भारतीय शेयर बाजार (Sensex-Nifty) पर देखने को मिल रहा है। गुरुवार, 19 मार्च 2026 को भारतीय बाजारों की शुरुआत भारी गिरावट के साथ होने की आशंका है।

Share Market

क्यों नहीं हुआ रेट कट?

फेडरल रिजर्व के इस फैसले के पीछे सबसे बड़ी वजह अमेरिका में उम्मीद से ज्यादा महंगाई और मिडिल ईस्ट (ईरान-इजराइल) में बढ़ता तनाव है। फेड के चेयरमैन ने संकेत दिए हैं कि जब तक महंगाई पूरी तरह नियंत्रण में नहीं आती और कच्चे तेल की कीमतें स्थिर नहीं होतीं, तब तक ब्याज दरों में कटौती की कोई संभावना नहीं है। इस बयान के बाद अमेरिकी बाजार (Dow Jones और Nasdaq) लाल निशान में बंद हुए, जिससे ग्लोबल सेंटीमेंट खराब हो गया। इसका मतलब यह है कि विदेशी संस्थागत निवेशक (FIIs) भारतीय बाजार जैसे उभरते बाजारों से अपना पैसा निकालकर सुरक्षित अमेरिकी बॉन्ड्स में लगा सकते हैं, जिससे निफ्टी और सेंसेक्स पर दबाव बढ़ेगा।

End of Feed