अमेरिका का कर्ज भारत की GDP से 10 गुना ज्यादा, पहली बार $40 ट्रिलियन के पार

अमेरिका का सरकारी कर्ज पहली बार 40 ट्रिलियन डॉलर पार हो गया है। भारत की GDP फिलहाल करीब 4 ट्रिलियन डॉलर है। इस तरह यह कर्ज भारत की GDP से करीब 10 गुना ज्यादा है।

US National Debt : अमेरिका का सरकारी कर्ज पहली बार $40 ट्रिलियन के पार पहुंच गया है। 19 अगस्त, 2026 को जारी अमेरिकी ट्रेजरी (US Treasury) के आंकड़ों के मुताबिक कुल राष्ट्रीय कर्ज करीब $40.047 ट्रिलियन हो गया। आसान भाषा में समझें तो यह रकम भारत की करीब $4 ट्रिलियन से ज्यादा की अर्थव्यवस्था के लगभग 10 गुना के बराबर बैठती है। IMF के ताजा अनुमान के मुताबिक भारत की वास्तविक आर्थिक वृद्धि 2026 में 6.4% रहने का अनुमान है।

us gdp and national debt

अमेरिका पर जीडीपी की तुलना में 125 फीसदी कर्ज

यह सिर्फ एक बड़ा आंकड़ा नहीं है, बल्कि अमेरिका की तेजी से बिगड़ती राजकोषीय स्थिति की ओर इशारा करता है। सबसे खास बात यह है कि अमेरिका का कर्ज जनवरी 2022 में $30 ट्रिलियन के पार गया था। यानी करीब साढ़े चार साल में ही इसमें $10 ट्रिलियन की बढ़ोतरी हुई है। रॉयटर्स के मुताबिक 2017 में जब डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) पहली बार राष्ट्रपति बने थे, तब अमेरिकी कर्ज करीब $19.95 ट्रिलियन था।

End of Feed