UPI-UPU एकीकरण की शुरुआत, सीमा पार से पैसा भेजना होगा आसान

UPI-UPU Integration : संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने दुबई में 28वें यूनिवर्सल पोस्टल कांग्रेस में UPI-UPU एकीकरण परियोजना की शुरुआत की। इस पहल का उद्देश्य भारत के एकीकृत भुगतान इंटरफेस (UPI) और यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन इंटरकनेक्शन मंच की खासियत को मिलाकर सीमापार धन भेजने में बदलाव लाना है।

UPI-UPU Integration : दुबई में आयोजित 28वें यूनिवर्सल पोस्टल कांग्रेस के दौरान संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने यूपीआई-यूपीयू एकीकरण परियोजना की शुरुआत की। इस परियोजना का उद्देश्य भारत के यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) और यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन (UPU) के इंटरकनेक्शन प्लेटफॉर्म को जोड़कर अंतरराष्ट्रीय धन प्रेषण को सरल, तेज और सुरक्षित बनाना है।

UPI-UPU Integration

दुबई में लॉन्च हुई यूपीआई-यूपीयू एकीकरण परियोजना (तस्वीर-ISTOCK/X)

तकनीकी पहल से आगे बढ़कर सामाजिक समझौता

न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक इस मौके पर सिंधिया ने कहा कि यह एक तकनीकी पेशकश से कहीं बढ़कर एक सामाजिक समझौता है। डाक नेटवर्क की विश्वसनीयता और यूपीआई की गति के मेल से विदेशों में रहने वाले लोग अपने परिवारों को कम लागत में सुरक्षित और शीघ्र पैसे भेज सकेंगे।

End of Feed