UPI पेमेंट पर है कंफ्यूजन ! जाने किसे देना होगा पैसा और किसके लिए है फ्री

  • Authored by: प्रशांत श्रीवास्तव
  • Updated Mar 29, 2023, 03:35 PM IST

UPI Charge from 1st April,UPI Charges over 2000rs: NPCI ने कहा है कि इंटरचेंज चार्ज केवल PPI मर्चेंट ट्रंजैक्शन पर लागू होंगे। इसमें आम यूजर से किसी तरह का चार्ज नहीं लिया जाएगा। साथ ही बैंक अकाउंट से बैंक अकाउंट में होने वाला यूपीआई पेमेंट पूरी तरह फ्री है।

UPI Charge from 1st April,UPI Charges over 2000rs:UPI पेमेंट को लेकर नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के एक सर्कुलर ने बुधवार सुबह (29 मार्च) यूजर्स में कंफ्यूजन पैदा कर दिया । उसके द्वारा जारी निर्देश के अनुसार एक अप्रैल से PPI के जरिए UPI से होने वाले मर्चेंट पेमेंट पर इंटरचेंज चार्ज कंपनियां लगा सकती है। यह चार्ज 2000 रुपये से ज्यादा के लेन-देन पर लिया जाएगा।

upi fees

अप्रैल से UPI पेमेंट के बदलेंगे नियम

लेकिन इस निर्देश ने यूजर्स में कंफ्यूजन पैदा कर दिया और ऐसा लगा कि अब सभी यूजर को यूपीआई पेमेंट पर चार्ज देना होगा। मामला इतना तूल पकड़ता गया कि NPCI ने बकायदा प्रेस रिलीज जारी कर स्पष्टीकरण जारी किया। और इसके कुछ समय बाद पेटीएम फाउंडर विजय शेखर शर्मा ने कंफ्यूजन दूर करने की कोशिश की।

End of Feed