Today's IPO Update:अपडेटर सर्विसेज लिमिटेड का IPO 25 सितंबर को खुलेगा। तो शेयर बाजार में लिस्ट होने के बाद आर आर काबेल (RR KABEL ) का शेयर पहले दिन 16 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ। आर आर काबेल पहली ऐसी कंपनी है, जो आईपीओ के लिये आवेदन अवधि समाप्त होने के दो दिनों के भीतर लिस्ट हुई है। जहां तक अपडेटर सर्विसेज लिमिटेड के आईपीओ की बात है तो वह 27 सितंबर को बंद होगा।
आईपीओ की ताजा खबरें
क्या है अपडेटर सर्विसेज
एकीकृत सुविधा प्रबंधन कंपनी आईपीओ दस्तावेज (RHP) के अनुसार, तीन दिन का आईपीओ 27 सितंबर को बंद होगा। एंकर निवेशकों के लिए बोलियां 22 सितंबर को खुलेगी। जबकि रिटेल निवेशकों के लिए यह 25 सितंबर को खुलेगा आईपीओ में 400 करोड़ रुपये तक के नए इक्विटी शेयरों की पेशकश की जाएगी। इसमें एक प्रमोटर और मौजूदा शेयरधारकों द्वारा 80 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) भी शामिल है । कंपनी आईपीओ से मिलीप पूंजी का इस्तेमाल कर्ज चुकाने, वर्किंग कैपिटल संबंधी जरूरतों, विस्तार और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।
RR KABEL का क्या है हाल
बिजली के तार, स्विच, पंखे जैसे उत्पाद बनाने वाली कंपनी आरआर काबेल का शेयर बुधवार को शेयर बाजारों में अपने निर्गम मूल्य 1,035 रुपये पर 16 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ।बीएसई पर कंपनी के शेयर की शुरुआत 13.91 प्रतिशत बढ़त के साथ 1,179 रुपये पर हुई। कारोबार के दौरान यह 17.17 प्रतिशत के उछाल के साथ 1,212.80 रुपये पर पहुंच गया। अंत में यह 15.61 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,196.65 रुपये पर बंद हुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर कंपनी का शेयर 14 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,180 रुपये पर लिस्ट हुआ। अंत में यह 14.59 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,186.05 रुपये पर बंद हुआ।कंपनी का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) शुरुआती कारोबार में 13,500.46 करोड़ रुपये रहा। आर आर काबेल पहली ऐसी कंपनी है, जो आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिये आवेदन अवधि समाप्त होने के दो दिनों के भीतर सूचीबद्ध हुई है।आर आर काबेल के कुल 1,964 करोड़ रुपये के आईपीओ को 18.69 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इश्यू प्राइस 983-1,035 करोड़ रुपये प्रति शेयर रखा गया था। कंपनी की देश में पांच विनिर्माण इकाइयां हैं।
