Patel Retail IPO: IPO से कमाई का मौका! ये सुपरमार्केट चेन कंपनी ला रही है IPO

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Apr 2, 2024, 03:05 PM IST

Patel Retail IPO: ईपीओ 90.18 लाख तक के शेयरों के फ्रेश इश्यू और प्रमोटर सेलिंग शेयरहोल्डर्स द्वारा 10.02 लाख इक्विटी शेयरों का ऑफर फोर सेल है। ऑफर फोर सेल में धनजी राघवजी पटेल के 7.68 लाख इक्विटी शेयर और बेचर राघवजी पटेल के 2.34 लाख इक्विटी शेयर शामिल हैं

Patel Retail IPO Ahead: सुपरमार्केट चेन पटेल रिटेल लिमिटेड ने इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) के जरिए फंड जुटाने के लिए मार्केट रेगेुलेटर सेबी को अपना ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) फाइल कर दिया है। आईपीओ 90.18 लाख तक के शेयरों के फ्रेश इश्यू और प्रमोटर सेलिंग शेयरहोल्डर्स द्वारा 10.02 लाख इक्विटी शेयरों का ऑफर फोर सेल है। जिसकी फेस वैल्यू ₹10 प्रति इक्विटी शेयर है। ऑफर फोर सेल में धनजी राघवजी पटेल के 7.68 लाख इक्विटी शेयर और बेचर राघवजी पटेल के 2.34 लाख इक्विटी शेयर शामिल हैं, जिसमें एलिजिबल कर्मचारियों के लिए सब्सक्रिप्शन लेने का प्रावधान है।

Patel Retail IPO: IPO से कमाई का मौका! ये सुपरमार्केट चेन कंपनी ला रही है IPO

प्री-आईपीओ प्लेसमेंट

कंपनी के बुक-रनिंग लीड मैनेजर के साथ कोऑर्डिनेशन में प्राइवेट प्लेसमेंट, प्रेफरेंशियल अलॉटमेंट, राइट्स इश्यू या अन्य तरीकों के माध्यम से 5 लाख इक्विटी शेयर एक्सप्लोर कर सकती है, जिसे "प्री-आईपीओ प्लेसमेंट" कहा जाता है। यदि ऐसा प्लेसमेंट होता है, तो फ्रेश इश्यू का साइज इसके अनुसार एडजस्टेड किया जाएगा।

End of Feed