Upcoming IPO This Week: अगले हफ्ते 10 आईपीओ (IPO) आएंगे। इनमें से 2 आईपीओ मेनबोर्ड के होंगे, जबकि 8 आईपीओ एसएमई आईपीओ (SME IPO) होंगे। इनमें विसामन ग्लोबल सेल्स, मेसन इंफ्राटेक, सिल्वन प्लाईबोर्ड, शिवालिक पावर कंट्रोल, पेट्रो कार्बन एंड केमिकल्स, डिवाइन पावर एनर्जी, अकीको ग्लोबल सर्विसेज, एलाइड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स, डिएनस्टेन टेक और व्रज आयरन एंड स्टील शामिल हैं। आगे जानिए इन सभी आईपीओ की डिटेल।
अगले सप्ताह आएंगे 10 IPO
ये भी पढ़ें -
| IPO का नाम | कब खुलेगा | कब बंद होगा | प्राइस बैंड | लॉट साइज (शेयर) | कैटेगरी (मेनबोर्ड या एसएमई) |
| विसामन ग्लोबल सेल्स | 24 जून | 26 जून | 43 रु | 3000 | एसएमई |
| मेसन इंफ्राटेक | 24 जून | 26 जून | 62-64 रु | 2000 | एसएमई |
| सिल्वन प्लाईबोर्ड | 24 जून | 26 जून | 55 रु | 2000 | एसएमई |
| शिवालिक पावर कंट्रोल | 24 जून | 26 जून | 95-100 रु | 1200 | एसएमई |
| पेट्रो कार्बन एंड केमिकल्स | 25 जून | 27 जून | 162-171 रु | 800 | एसएमई |
| डिवाइन पावर एनर्जी | 25 जून | 27 जून | 36-40 रु | 3000 | एसएमई |
| अकीको ग्लोबल सर्विसेज | 25 जून | 27 जून | 73-77 रु | 1600 | एसएमई |
| एलाइड ब्लेंडर्स | 25 जून | 27 जून | 267-281 रु | 53 | मेनबोर्ड |
| डिएनस्टेन टेक | 26 जून | 28 जून | 95-100 रु | 1200 | एसएमई |
| व्रज आयरन एंड स्टील | 26 जून | 28 जून | 195-207 रु | 72 | मेनबोर्ड |
क्या है आईपीओ की प्रोसेस
कोई कंपनी ये तय करती है वो आईपीओ लाएगी और स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट होगी वे आईपीओ लाने के लिए मार्केट रेगुलेटर SEBI के पास आवेदन करती है सेबी से मंजूरी मिलने के बाद कंपनियाँ आईपीओ लाती हैं।
आईपीओ के दो हिस्से होते हैं पहले हिस्से में इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स (एंकर निवेशकों यानी बड़ी कंपनियों आदि को) शेयर बेचती है फिर पब्लिक के आईपीओ खुलता है, जिसमें रिटेल, HNI आदि निवेशक आवेदन करते हैं सब्सक्रिप्शन के बाद कंपनी निवेशकों को शेयर आवंटित करती है और एक तय डेट पर कंपनी की लिस्टिंग हो जाती है
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आगामी आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
