अगले हफ्ते खुलेंगे 15 IPO, 25 सितंबर से मिलेगा निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड बाकी डिटेल

Upcoming IPO: अगले कारोबारी हफ्ते, जो कि 25 सितंबर से शुरू होगा, में 15 आईपीओ (IPO) खुलने जा रहे हैं। इन आईपीओ इश्यू की शुरुआत सोमवार 25 सितंबर से हो जाएगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • अगले हफ्ते खुलेंगे 15 आईपीओ
  • 25 सितंबर से खुलेंगे ये आईपीओ
  • 7 इश्यू 25 सितंबर को खुलेंगे

Upcoming IPO: अगले कारोबारी हफ्ते में 15 आईपीओ (IPO) खुलने जा रहे हैं। इन आईपीओ इश्यू की शुरुआत सोमवार 25 सितंबर से हो जाएगी। इनमें 7 इश्यू 25 सितंबर, दो इश्यू 26 सितंबर, 5 आईपीओ इश्यू 27 सितंबर और एक इश्यू 29 सितंबर को खुलेगा। आगे जानिए सभी आईपीओ की डिटेल।

अपडेटर सर्विसेज (Updater Services)

इसका आईपीओ 25 से 27 सितंबर तक के लिए खुलेगा। इश्यू में प्राइस बैंड 280 रु से 300 रु का है। इश्यू साइज 640 करोड़ रु है और आईपीओ में शेयरों का लॉट साइज 50 शेयरों का है। लॉट साइज का मतलब है कि आप कम से कम 50 शेयर और फिर इसी की गुणा में शेयरों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

End of Feed