Upcoming IPO: अगले हफ्ते खुलेंगे 2 आईपीओ, कमाई का होगा मौका, जानें प्राइस बैंड समेत बाकी डिटेल

Upcoming IPO: श्रीवारी स्पाइसेस एंड फूड्स के आईपीओ में 21.42 लाख नये शेयर बेचे जाएंगे। इसका आईपीओ 7 से 9 अगस्त तक के लिए खुलेगा, जिसमें शेयरों का प्राइस बैंड 40-42 रु होगा। आपको कम से कम 3000 शेयरों और फिर इसी की गुणा में शेयरों के लिए अप्लाई करना होगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • अगले हफ्ते खुलेंगे 2 IPO
  • श्रीवारी स्पाइसेज एंड फूड्स का IPO 7 अगस्त को खुलेगा
  • टीवीएस सप्लाई चेन सॉल्यूशंस का IPO 10 अगस्त को खुलेगा

Upcoming IPO: इस समय शेयर बाजार (Stock Market) में एक के बाद एक कई आईपीओ (IPO) आ रहे हैं। शेयर बाजार में कंपनियां अपने आईपीओ तब ही लाना पसंद करती हैं, जब शेयर बाजार में तेजी हो और इस समय शेयर बाजार में तेजी का ट्रेंड चल रहा है। अगले कारोबारी हफ्ते में भी शेयर बाजार में दो कंपनियां अपना आईपीओ लाने जा रही हैं।

Upcoming IPO Next Week

अगले हफ्ते खुलेंगे 2 आईपीओ

इनमें श्रीवारी स्पाइसेस एंड फूड्स लिमिटेड (Srivari Spices and Foods Limited) और टीवीएस सप्लाई चेन सॉल्यूशंस लिमिटेड (TVS Supply Chain Solutions Limited) शामिल हैं। आगे जानिए इन दोनों कंपनियों के आईपीओ की डिटेल।

End of Feed