शेयर बाजार में तेजी के बीच अगले हफ्ते खुलेंगे 5 IPO, कमाई का एक से बढ़कर एक मौका

Upcoming IPO: यासन्स केमेक्स केयर आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए सोमवार, 24 जुलाई को खुलेगा और बुधवार, 26 जुलाई को बंद होगा। कंपनी ने आईपीओ का प्राइस बैंड 40 रु प्रति इक्विटी शेयर तय किया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • अगले हफ्ते खुलेंगे 5 IPO
  • शेयर बाजार में है तेजी
  • तेजी के समय कंपनियां लाती हैं IPO

Upcoming IPO: बीते कारोबारी हफ्ते में शेयर बाजार (Stock Market) में अच्छी तेजी आई। निफ्टी भले ही 20,000 अंक तक नहीं पहुंचा, मगर सेंसेक्स और निफ्टी नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचे। बीते हफ्ते सेंसेक्स (Sensex) 600 अंक से अधिक बढ़कर 66,684 पर और निफ्टी 50 (Nifty 50) 180 अंक बढ़कर 19,745 पर पहुंच गया। आम तौर पर जब शेयर बाजार में तेजी जारी होती है तो नए-नए आईपीओ (IPO) आते हैं। कंपनियां शेयर बाजार में मंदी के बीच अपना आईपीओ लाने से कतराती हैं। शेयर बाजार में इस समय तेजी का ट्रेंड जारी है और इसी बीच अगले हफ्ते कई नए आईपीओ आने वाले हैं।

यथार्थ हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा केयर सर्विसेज लिमिटेड (Yatharth Hospital)

यथार्थ हॉस्पिटल का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए बुधवार, 26 जुलाई को खुलेगा और शुक्रवार, 28 जुलाई को बंद होगा। कंपनी ने आईपीओ में शेयरों के लिए प्राइस बैंड 285 रु से 300 रु प्रति इक्विटी शेयर तय किया है।

End of Feed