Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या राम मंदिर से यूपी को मिलेगी संजीवनी, 25000 करोड़ का होगा टैक्स कलेक्शन, 1 ट्रिलियन डॉलर की बनेगी इकोनॉमी!

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामभक्तों का तांता लग गया है। हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचने लगे हैं। इससे अनुमान लगाया गया है कि उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था में जबरदस्त इजाफा होगा।

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या धाम में श्रीरामलला की उनके भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का कार्य सोमवार को हो चुका है। मंगलवार से रामभक्तों को श्रीरामलला के दर्शन भी मिलने लगे हैं। हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचने लगे हैं। कई देशी और विदेशी रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि अयोध्या आने वाले समय में न सिर्फ श्रद्धालुओं की संख्या में रिकॉर्डतोड़ वृद्धि दर्ज करने जा रहा है। उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था में चारचांद लग जाएंगे। इतना ही नहीं देश की अर्थव्यवस्था को भी नई ऊंचाई पर पहुंचने की उम्मीद है। पूरी संभावना है कि उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में अयोध्या राममंदिर का महत्वपूर्ण योगदान होगा।

Ayodhya Ram Mandir, Uttar Pradesh  economy, UP Tax collection

अयोध्या राम मंदिर से यूपी अर्थव्यवस्था में लगेगा चार चांद

हर साल 25000 करोड़ के टैक्स कलेक्शन की संभावना

हाल ही में एसबीआई रिसर्च ने एक रिपोर्ट में दावा किया है कि राम मंदिर और अन्य टूरिज्म सेंट्रिक इनीशिएटिव्स के कारण उत्तर प्रदेश को 2024-25 में 25 हजार करोड़ रुपए का टैक्स कलेक्शन होने की उम्मीद है। इसमें अयोध्या सबसे अहम फैक्टर होगा। राम मंदिर बनने के बाद न सिर्फ उत्तर प्रदेश और देश के अंदर बल्कि दुनिया के कई हिस्सों से श्रद्धालुओं के आने की संभावना है, जो यहां टूरिज्म को लेकर एक बड़ा बूस्ट साबित होगा। दावा किया जा रहा है कि टूरिज्म में होने वाली वृद्धि से उत्तर प्रदेश इस वर्ष करीब 4 लाख करोड़ रुपए और अमीर हो जाएगा।

End of Feed