Jewar International Airport: इस साल से ऑपरेशनल हो जाएगा जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट! देश और यूपी को मिलेगी नई पहचान

Jewar International Airport: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ग्रेटर नोएडा के जेवर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण हो रहा है। आइए जानते हैं जेवर एयरपोर्ट खासियतें क्या हैं।

Jewar International Airport: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ग्रेटर नोएडा के जेवर में 1334 हेक्टेयर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण कर रही है। यह एयरपोर्ट आगरा, मथुरा, गौतम बौद्ध नगर समेत पश्चिमी यूपी और दिल्ली-एनसीआर के शहरों को दुनिया से जोड़ेगा। इस एयरपोर्ट की वजह से इन इलाकों में औद्योगीकरण में तेजी आएगी। हवाई कनेक्टिविटी में सुधार से पर्यटन सेक्टर को बढ़ावा मिलेगा और नए पर्यटन केंद्रों के विकास के लिए और अधिक अवसर पैदा हो सकते हैं। जिससे रोजगार का निर्माण भी होगा। इतना ही नहीं यह एयरपोर्ट दिल्ली में आईजीआई एयरपोर्ट पर भीड़भाड़ कम करने में भी मदद करेगा। जेवर एयरपोर्ट को पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल के जरिए बनाया जा रहा है। यहां दो रनवे का निर्माण किया जा रहा और भविष्य में इसे 7200 एकड़ (2900 हेक्टेयर) पर छह-रनवे बनाए जाएंगे है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 नवंबर 2021 को जेवर एयरपोर्ट की आधारशिला रखी थी। उम्मीद है कि अक्टूबर 2024 में एयरपोर्ट पर परिचालन शुरू हो जाएगा।

Jewar Airport, Jewar International Airport, Jewar Airport Construction

जल्द शुरू होगा जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट

जेवर एयरपोर्ट के निर्माण पर खर्च होंगे 29561 करोड़ रुपए

भारत का सबसे बड़ा जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट देश के सबसे व्यस्त इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI) से सिर्फ 72 किमी की दूरी पर स्थित है। यहां 3900 मीटर लंबा एक रनवे और 38 मीटर ऊंचा एयर ट्रैफिक कंट्रोल टावर करीब-करीब बनकर तैयार हो गया है। एक लाख वर्ग फीट में बन रही टर्मिनल बिल्डिंग भी करीब-करीब तैयार हो चुकी है। ये प्रोजेक्ट 4 चरणों में पूरा होगा। जिसे 30 साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस पर 29561 करोड़ रुपए खर्च होंगे। अभी पहला फेज का निर्माण कार्य चल रहा है। पहले फेज में 4588 करोड़ रुपए खर्च होने हैं। दूसरे में फेज में 5983 करोड़, तीसरे फेज में 8415 करोड़, चौथे फेज में 10575 करोड़ रुपए खर्च होंगे। पूरा एयरपोर्ट बन जाने के बाद 7 करोड़ यात्री हर साल आ-जा सकेंगे।

End of Feed