UP DA Hike: उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता, जानें कब से होगा लागू

UP DA Hike: उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों के महंगाई भत्ते को 60% करने की मंजूरी दी है, जो 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होगा। सरकारी आदेश जारी हुआ।

UP DA Hike (महंगाई भत्ता) : उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों को महंगाई भत्ते (Uttar Pradesh DA hike) को लेकर बड़ी राहत दी और 2 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ा दिया। जारी शासनादेश के अनुसार कर्मचारियों को संशोधित दर पर 60 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने की स्वीकृति प्रदान की गई है। यह बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 1 जनवरी 2026 से लागू माना जाएगा।

UP DA hike Uttar Pradesh DA hike, government, employees, pensioners, dearness allowance

उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की सौगात, 60 प्रतिशत DA को मिली मंजूरी

इन कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

शासनादेश में कहा गया है कि राज्यपाल ने राज्य कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं के कर्मचारियों, शहरी स्थानीय निकायों के नियमित और पूर्णकालिक कर्मचारियों के साथ-साथ कार्य प्रभारित कर्मचारियों को भी संशोधित दर पर महंगाई भत्ता देने की मंजूरी दी है।

End of Feed