हेल्थ इंश्योरेंस लेते समय क्लेम और डिडक्टिबल्स का खेल समझें, ऐसे चुनें सही पॉलिसी

हेल्थ इंश्योरेंस आज की जरूरत है। इसलिए हर कोई अपनी जरूरत के अनुसार हेल्थ इंश्योरेंस ले रहा है। लेकिन बहुत सारे लोग डॉक्यूमेंट नहीं पढ़ने की कॉमन गलती भी कर रहे हैं।

महंगे होते इलाज खर्च के कारण हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी की मांग तेजी से बढ़ी है। हालांकि, इसके साथ ही क्लेम रिजेक्ट की तदाद भी बढ़ी है। इसकी वजह पॉलिसी लेते समय हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी के डॉक्यूमेंट को सही से नहीं पढ़ना और एजेंट की बातों पर विश्वास करना है। बहुत सारे लोगा पॉलिसी लेकर भूल जाते हैं। जब कोई मेडिकल इमरजेंसी होती है तो पॉलिसी की याद आती है। हालांकि, उस वक्त कई लोगों को झटका लगता है जब बीमा कंपनी उनका क्लेम रिजेक्ट कर देती है। आखिर क्यों क्लेम रिजेक्ट होता है? पॉलिसी में डिडक्टिबल्स का नया खेल क्या है? आइए आपको पूरी बात समझाते हैं और इससे बचने के तरीके भी बताते हैं।

Health Insurance

हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी

पॉलिसी डॉक्यूमेंट सावधानी से पढ़ें

इंश्योरेंस एक्सपर्ट का कहना है कि लोग सबसे बड़ी गलती करते हैं कि वो Health Insurance Policy डॉक्यूमेंट को अच्छे से नहीं पढ़ते हैं। अगर वो पढ़ें तो बाद की परेशानी से बच सकते हैं। बता दें कि हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी आपके और आपकी इंश्योरेंस कंपनी के बीच एक आधिकारिक समझौता होता है। इसमें साफ तौर पर बताया जाता है कि क्या-क्या कवर किया गया है, क्या कवर नहीं है, और किन शर्तों पर आप क्लेम कर सकते हैं। यह इंश्योरेंस पॉलिसी को समझने के लिए एक जरूरी गाइड है लेकिन बहुत सारे लोग इसे पढ़ना जरूरी नहीं समझते हैं। जो ऐसा करते हैं वो बाद में परेशान होते हैं।

End of Feed