Startup: स्टार्टअप कंपनियों के दो-तिहाई कर्मचारियों को रहती है स्थापित कंपनियों की तलाश, रिसर्च रिपोर्ट का दावा

Startup: स्टार्टअप इकाइयों में काम करने वाले करीब 67 प्रतिशत कर्मचारी नौकरी की सुरक्षा, बेहतर वेतन और वित्तीय स्थिरता की तलाश में स्थापित कंपनियों का रुख करना चाहते हैं। एक अध्ययन रिपोर्ट से यह निष्कर्ष सामने आया है।

Startup: स्टार्टअप इकाइयों में काम करने वाले करीब 67 प्रतिशत कर्मचारी नौकरी की सुरक्षा, बेहतर वेतन और वित्तीय स्थिरता की तलाश में स्थापित कंपनियों का रुख करना चाहते हैं। एक अध्ययन रिपोर्ट से यह निष्कर्ष सामने आया है। सीआईईएल एचआर सर्विसेज की तरफ से कराए गए एक अध्ययन से पता चलता है कि स्टार्टअप क्षेत्र में नौकरी छोड़ने की दर गंभीर रूप से अधिक है और कर्मचारियों का औसत कार्यकाल दो-तीन साल ही होता है।

Startup Companies

स्टार्टअप कंपनियों को छोड़ने की तैयारी में रहते हैं कर्मचारी (तस्वीर-Canva)

रिपोर्ट से संकेत मिलता है कि स्टार्टअप क्षेत्र में कर्मचारियों के लिए एक सुरक्षित नौकरी सबसे बड़ी चिंता बनी हुई है। करीब 40 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने इसे लेकर खुद को ‘असहज’ बताया है। इसी तरह 30 प्रतिशत प्रतिभागियों ने स्थापित फर्मों की तरफ रुख करने के लिए बेहतर वेतन के वादे को भी एक अहम कारक बताया है। वहीं, करीब 25 प्रतिशत उम्मीदवारों ने स्टार्टअप फर्मों में कामकाज और निजी जीवन के बीच संतुलन की कमी को भी प्रतिष्ठित संस्थाओं से जुड़ने के अपने निर्णय के लिए जिम्मेदार माना है।

End of Feed