Twitter Ad Revenue: मस्क को ट्विटर से हो रहा घाटा, हो गए परेशान

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Jul 16, 2023, 09:13 AM IST

Twitter Ad Revenue Drops: ट्विटर के ऐड रेवेन्यू (विज्ञापन आय) में लगभग 50% की गिरावट और भारी कर्ज बना हुआ है, जिसकी वजह से ट्विटर का कैश फ्लो निगेटिव बना हुआ है। इस बात की पुष्टि खुद ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने की है।

Twitter Ad Revenue Drops: ट्विटर के ऐड रेवेन्यू (विज्ञापन आय) में लगभग 50% की गिरावट और भारी कर्ज बना हुआ है, जिसकी वजह से ट्विटर का कैश फ्लो निगेटिव हो गया है। इस बात की पुष्टि खुद ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने की है। मस्क रीकैपिटलाइजेशन पर सुझावों का जवाब देते हुए एक ट्वीट में कहा कि किसी भी चीज का आनंद लेने से पहले हमें पॉजिटिव कैश फ्लो तक पहुंचना होगा।

Elon Musk

एलन मस्क

इससे पता चलता है कि अक्टूबर में मस्क के ट्विटर के अधिग्रहण करने के बाद से लागत में कटौती के जो भी तिकड़म किए गए वह ट्विटर के कैश फ्लो को पॉजिटिव बनाने के लिए पर्याप्त नहीं हैं। ट्विटर का विज्ञापन रेवेन्यू उतनी तेजी से नहीं बढ़ पाया है जितना मस्क ने सोचा था।

End of Feed